फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leaders meeting in Delhi on MP Cabinet Amit Shah JP Nadda And CM Mohan Yadav

MP Cabinet: नड्डा-शाह ने CM मोहन यादव समेत प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ एक घंटे की बातचीत, जल्द बनेगी कैबिनेट

Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 17 Dec 2023 10:48 PM IST
सार

Meeting In Delhi On MP Cabinet: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
BJP leaders meeting in Delhi on MP Cabinet Amit Shah JP Nadda And CM Mohan Yadav
मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली में बैठक जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के बाद अब मध्यप्रदेश को नए मंत्रिमंडल का इंतजार हैं। मोहन सरकार में आखिर किस किस चेहरे को जगह मिलेगी। कौन से समीकरण फिट बैठेंगे। इन सभी सवालों के जवाब जल्द मिल सकते हैं। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेताओं ने एक घंटे चर्चा की। बताया जा रहा है कि मंत्री पद के कई दावेदार इस समय दिल्ली में डेरा डाले रहे। कितने विधायक मंत्री पद के दावेदार? यहां एक क्लिक पर जानिए
विज्ञापन


19 को शपथ, 30 मंत्रियों के नाम पर मुहर
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निवास पर बैठक में मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई है। करीब एक घंटे तक मंत्रियों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार 19 दिसंबर मंगलवार को मंत्री शपथ ले सकते हैं। लगभग 30 मंत्रियों के नाम पर सहमति बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले संत महामंडल के पदाधिकारी
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर डॉक्टर यादव को शुभकामनाएं दी। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी और कोतवाल महंत मंगलदास ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संत गण को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed