फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader raghvendra sengar dance and flaunt notes on dancers in party ashoknagar video viral

डांसर के साथ बीजेपी नेता ने लगाए ठुमके और नोट उड़ाए, अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 02 Jan 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
BJP leader raghvendra sengar dance and flaunt notes on dancers in party ashoknagar video viral
राघवेंद्र सेंगर
अशोकनगर जिला बीजेपी अध्यक्ष राघवेंद्र सेंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में सेंगर पार्टी में एक डांसर के साथ अश्लील डांस और नोट उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि सेंगर 25 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश के अशोकनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सेंगर 25 दिसम्बर को एसडीएम रीडर ब्रजेश सिंह के यहां हुई पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में बार बालाओं को नाचने के लिए बुलाया गया था। पार्टी की खुमारी में पार्षद सेंगर भी उनके साथ नाचने लगे। इस दौरान उन्होंने बार बालाओं पर जमकर नोट बरसाए। 
विज्ञापन


पार्षद के अलावा कार्यक्रम में पहुंचे लोग भी बार बालाओं के साथ डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर अश्लील डांस के इस वीडियो को भाजपा नेताओं के साथ पार्षद सेंगर के फोटो के साथ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सेंगर ने कहा है कि, 'मैंने 25 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग आकर पार्टी छोड़ दी। यह पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें सभी सदस्य मौजूद थे। मेरी छवि खराब करने के लिए वीडियो वायरल किया गया है। मैं वीडियो की जांच कराने की मांग करूंगा। 


राघवेंद्र सेंगर भागीरथी यात्रा के समापन के दिन ही भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं कांग्रेस नेताओं ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, 'महिला डांसरों के साथ डांस कर रहे सेंगर का चरित्र दिख रहा है। बीजेपी ऐसे लोगों को पार्टी में रखकर क्या दिखा रही है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों का वीडियो कांग्रेस क्यों वायरल करेगी? बल्कि ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी में ही नहीं रखती।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed