फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader Gopal Bhargava opposed congress government decision to distribute eggs in anganwadis

मध्यप्रदेश: अंडे पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा बोली- सनातन संस्कृति में निषेध है मांसाहार

Thu, 31 Oct 2019 10:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 31 Oct 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Gopal Bhargava opposed congress government decision to distribute eggs in anganwadis
गोपाल भार्गव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश सरकार के एक फैसले को लेकर सत्तासीन पार्टी और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, कांग्रेस सरकार ने एलान किया है कि आंगनवाड़ियों में जल्द ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अंडे दिए जाएंगे। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



भाजना नेता गोपाल भार्गव ने गुरुवार को सरकार के आंगनवाड़ियों में अंडा बांटने के प्रस्ताव पर कहा, 'भारत के जो संस्कार हैं, सनातन संस्कृति में मांसाहार निषेध है। अगर बचपन से ही हम इसे खाएंगे तो बड़े होकर नरभक्षी नहीं हो जाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



भार्गव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस फैसले का विरोध किया था। विजयवर्गीय ने बुधवार को अंडे बांटे जाने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा कि हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के धार्मिक विश्वास के बीच किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।


इससे पहले मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा था कि जल्द ही राज्य की आंगनवाड़ियों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खाने के लिए अंडा दिया जाएगा। यह योजना अगले महीने से शुरू हो सकती है। उनका दावा है कि इससे कुपोषण को मिटाने में मदद मिलेगी। साथ ही इमरती देवी ने कहा कि पिछले 15 साल में भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई खास काम नहीं किया। 

बता दें कि साल 2013 में यूपीए सरकार ने मिड डे मील और आंगनवाड़ियों में बच्चों को अंडा देने की बात कही थी। मगर उस समय जिन राज्यों मे भाजपा सरकार थी, उन्होंने इस बात को नहीं माना था। जबकि कई राज्यों में दूध और अंडे दिए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी यह योजना पिछले महीने ही शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed