फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP has raised questions on the video of Chhindwara mp Nakul Nath wiping his forehead during the campaign for civic elections

Madhya Pradesh: पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे ने विशेष समुदाय को खुश करने के लिए माथे से पोंछा टीका? बीजेपी ने उठाया सवाल

Thu, 14 Jul 2022 11:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 11:10 AM IST
सार

सांसद नकुल नाथ के वीडियो को लेकर भाजपा उनपर हमलावर है। वीडियो को नकुल नाथ के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर स्ट्रीम हुआ। वीडियो को टैग करते हुए भाजपा नेता ने लिखा कि सांसद एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए अपने माथे से टीका पोछ रहे हैं।

विज्ञापन
BJP has raised  questions on the video of Chhindwara mp Nakul Nath wiping his forehead during the campaign for civic elections
Nakul Kamal Nath - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे सांसद नकुल नाथ के एक वीडियो को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। नकुल नाथ के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर वीडियो की स्ट्रीमिंग हुई तो भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वीडियो को टैग करते हुए भाजपा नेता ने लिखा कि सांसद एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए अपने माथे से टीका पोंछ रहे हैं। दरअसल, नकुल नाथ छिंदवाड़ा के परासिया में निकाय चुनाव के दौरान रोड शो करने पहुंचे थे। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए माथे पर टीका लगाया।
विज्ञापन


वीडियो में सांसद नकुल नाथ रुमाल से अपने माथे पर लगा टीका पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। साथ ही व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। यहां तक कि सांसद की सोच पर सवाल उठाते हुए भाजपाई उनके वीडियो को जिले के ग्रुपों पर शेयर कर रहे हैं। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्वीट में लिखा कि कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ ने अपने माथे से हटाया तिलक! इतना ही नहीं, बल्कि उनकी सोच पर भी बग्गा ने सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया सेल के इंचार्ज केके मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के ट्वीट और वायरल की जा रही वीडियो ओछी मानसिकता को दर्शाता है। केके मिश्रा ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर यह ट्वीट किया गया है। चुनाव प्रचार और रैली के दौरान पसीना आता है। उसे पोंछा भी जाता है। बता दें कि, नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed