फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp going to big victory in municipal election in madhya pradesh

मध्यप्रदेश से भाजपा के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस को चटाई धूल

Sun, 16 Aug 2015 05:36 PM IST
Updated Sun, 16 Aug 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
bjp going to big victory in municipal election in madhya pradesh

व्यापमं के आरोपों से घिरे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल की है।

विज्ञापन


अभी तक आए परिणामों के अनुसार दस में से आठ सीट पर जीत दर्ज कर ली है जबकि बाकी पर वह आगे चल रही है। एक सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है।

ताजा जानकारी के अनुसार पार्टी ने हरदा नगर निगम सीट जीत ली है। भाजपा उम्मीवार साधना सुरेन्द्र जैन ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा बेतुल जिले की भैंसदेही नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर पार्टी ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन


विदिशा से भाजपा के मुकेश टंडन ने शानदार जीत हासिल की है तो उज्जैन नगर निगम पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। इसके अलावा अभी पार्टी कई और सीटों पर आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध की राजनीति छोड़े कांग्रेसः शिवराज

bjp going to big victory in municipal election in madhya pradesh

वहीं निकाय चुनावों में शानदार जीत के बाद जोश से लबरेज दिख रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षियों पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन चुनावों से वो लोग भी सबक सीखें जिन्होंने प्रदेश को बदनाम करने की साजिश रची थी।

उन्होंने दावा किया ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब भाजपा प्रदेश की सभी 16 नगर निगम की सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। कांग्रेस को अब आत्मविश्लेषण करना चाहिए कि आरोपों की राजनीति से किसी का भला नहीं होता। प्रदेश को बदनाम करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

वहीं निकाय चुनावों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शिवराज सिंह को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए मध्यप्रदेश की जनता का भी शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed