{"_id":"65c5be6e79cc7ccc9402630b","slug":"bjp-gaon-chalo-campaign-bjp-mp-president-bd-sharma-meeting-with-workers-in-aavan-village-of-guna-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा का गांव चलो अभियान, गुना के आवन गांव पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा का गांव चलो अभियान, गुना के आवन गांव पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
Fri, 09 Feb 2024 11:25 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:25 AM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में बीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
बीडी शर्मा आवन गांव में किया रात्रि विश्राम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के आवन गांव पहुंचे। उन्होंने गांव चलो अभियान की तैयारी का जायजा लिया और गांव में ही रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
बीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस बैठक की अध्यक्षता बूथ क्रमांक 97 के अध्यक्ष हीरालाल लोधा ने की। बैठक में बीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शुरुआती चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मठ मंदिरों के पुजारी का सम्मान, मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता और 51% बूथ जिताने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया है।
विज्ञापन
बैठक के बाद बीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। बता दें कि गांव चलो अभियान के तहत गुना जिले में गतिविधियों के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आवन को इसलिए चुना क्योंकि यह क्षेत्र राघौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। राघौगढ़ से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक हैं। भाजपा यहां अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन
