{"_id":"667654c3cc3d13b8260b6955","slug":"bina-news-dead-body-of-engineering-student-from-bhopal-found-on-railway-track-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bina News: भोपाल से इंजीनियरिंग कर रहे छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bina News: भोपाल से इंजीनियरिंग कर रहे छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका
Sat, 22 Jun 2024 10:06 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:06 AM IST
सार
आशंका जताई जा रही है कि छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना रवाना किया। मृतक अवधेश के पिता बीना जीआरपी में थाना प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं।
विज्ञापन
छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीना झांसी रेलवे ट्रैक के मोहासा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के जेबों की तलाशी ली तो उसके पास से भोपाल-दिल्ली ट्रेन का जनरल कोच का टिकट मिला। युवक की पहचान अवधेश पिता झल्लू लाल चौधरी (29) निवासी शक्तिनगर दमोह के रूप में हुई। युवक भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि छात्र की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना रवाना किया। मृतक अवधेश के पिता बीना जीआरपी में थाना प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं।
विज्ञापन
वहीं, अवधेश का भाई राजेश अहिरवार बीना के आगासौद थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। युवक किस ट्रेन से कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
