फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bina Mandi secretary and clerk arrested for taking bribe of Rs 8430

MP News: बीना मंडी सचिव और लिपिक 8430 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, माल सत्यापन करने के बदले मांग रहे थे घूस

Mon, 12 Jun 2023 03:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

बीना कृषि उपज मंडी सचिव और लिपिक को 8430 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड के व्यापारी की शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Bina Mandi secretary and clerk arrested for taking bribe of Rs 8430
Bribe - फोटो : Social Media

विस्तार

सागर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बीना कृषि उपज मंडी सचिव और लिपिक को 8430 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मंडी सचिव नवल रघुवंशी और लिपिक नितिन रैकवार ने आवेदक गोविद वल्लभ से फर्म के खरीदे हुए माल का सत्यापन करने के एवज में रिश्वत की माग की थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवेदक गोविंद वल्लभ पिता तारादत्त निवासी ग्राम सिकुर्च जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि आरोपी नवल रघुवंशी कृषि उपज मंडी बीना और नितिन कुमार रैकवार सहायक ग्रेड 3 कृषि उपज मंडी बीना ने उससे फर्म के खरीदे हुए माल का सत्यापन करने के एवज में 8,430 रिश्वत मांग रहे हैं। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के लिए आवेदक गोविंद को रिश्वत के रुपये लेकर भेजा। आरोपियों को रिश्वत के रुपये देने के बाद इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश दी और रिश्वत के 8430 रुपए के साथ लिपिक को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपी  के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed