{"_id":"6304ca23e392ce01991cf46e","slug":"bike-stuck-in-front-wheel-of-speeding-bus-brother-in-law-returning-from-funeral-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार बस के अगले पहिए में फंसी बाइक, अंत्येष्टि से लौट रहे जीजा साले की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार बस के अगले पहिए में फंसी बाइक, अंत्येष्टि से लौट रहे जीजा साले की हुई मौत
Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
सार
तेज रफ्तार में बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। जिसकी वजह से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों बाइक पर सवार होकर लहगडुआ से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, खापाभाट निवासी 50 वर्षीय रतिराम अम्मूलाल उईके अपने जीजा 51 वर्षीय मनीराम पिता दीवा पंद्राम के साथ लहगडुआ में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में गए थे। खापाभाट की तरफ लौटते समय हिंदुस्तान लीवर के सामने तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। जिससे बाइक बस के अगले पहिए में फंस गई। बस के पहिए में बाइक फंसने के बाद काफी दूर तक दोनों घसीटते हुए चले गए। करीब 15 फीट दूर जाकर बस रूकी। घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।