फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike stuck in front wheel of speeding bus, brother in law returning from funeral dies

MP News: तेज रफ्तार बस के अगले पहिए में फंसी बाइक, अंत्येष्टि से लौट रहे जीजा साले की हुई मौत

Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 06:08 PM IST
सार

तेज रफ्तार में बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। जिसकी वजह से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
Bike stuck in front wheel of speeding bus, brother in law returning from funeral dies
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों बाइक पर सवार होकर लहगडुआ से एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खापाभाट निवासी 50 वर्षीय रतिराम अम्मूलाल उईके अपने जीजा 51 वर्षीय मनीराम पिता दीवा पंद्राम के साथ लहगडुआ में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में गए थे। खापाभाट की तरफ लौटते समय हिंदुस्तान लीवर के सामने तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी एकता सोनी ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। जिससे बाइक बस के अगले पहिए में फंस गई। बस के पहिए में बाइक फंसने के बाद काफी दूर तक दोनों घसीटते हुए चले गए। करीब 15 फीट दूर जाकर बस रूकी। घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed