फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike riding miscreants looted Rs 5 lakh from a private company employee in Katni

MP News: निजी कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूटे पांच लाख, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Wed, 13 Mar 2024 03:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 13 Mar 2024 03:49 PM IST
सार

लूट की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है, जिसमें बाइक सवार 2 बदमाश दिनदहाड़े कर्मचारी से बैग छीनते दिखाई दे रहे है। कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 5 lakh from a private company employee in Katni
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर चलती बाइक से लूट का मामला सामने आया है। लूट की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चांडक चौक के पास हुई। जहां, भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये निकालकर आ रहे मातेश्वरी लाइम स्टोन कंपनी के कर्मचारी सुरेंद्र कुमार दुबे के गले में लटका रुपये से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कराई और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

विज्ञापन


पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कमल कुमार बागड़िया की मातेश्वरी लाइम स्टोन कंपनी के लिए पांच लाख रुपये निकालने एसबीआई ब्रांच आया था। पन्ना मोड़ स्थित ऑफिस जाते समय चांडक चौक पर बाइक सवार बदमाश उससे बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लूट की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश दिनदहाड़े कर्मचारी से बैग छीनते दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed