{"_id":"646b428d380dc536d501b738","slug":"bike-rider-dies-due-to-unknown-vehicle-collision-in-umaria-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मां से कहकर गया था- बरात से लौटकर आता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, मां से कहकर गया था- बरात से लौटकर आता हूं
Mon, 22 May 2023 03:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 03:53 PM IST
सार
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर्चा फाटक के पास गुनगुनी में बरात जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह बाइक से बरात में गया था, रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपनी मां से कह कर घर से निकला था कि बरात में जा रहा हूं, जल्द ही लौटकर आता हूं। पर वह तो नहीं आया, उसकी मौत की खबर आ गई।
जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोर्चा फाटक के पास गुनगुनी में बरात जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 25 वर्षीय युवक किशन पिता गुड्डू बर्मन ग्राम नवलपुर थाना शोहगपुर जिला शहडोल से अपने दो पहिया वाहन (एमपी 18 MQ 4378) से चंदिया बरात जा रहा था। वहीं जैसे ही वह मोर्चा फाटक के पास पहुंचा सामने से आ रहा अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना आरंभ कर दी है। वहीं अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।