{"_id":"61307eba96573349f43b6dbc","slug":"big-road-accident-in-dhar-ppl-going-to-visit-omkareshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे तीन लोगों की मौत, चालक को नींद आने से पलटी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे तीन लोगों की मौत, चालक को नींद आने से पलटी गाड़ी
Thu, 02 Sep 2021 01:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:05 PM IST
सार
हादसा रात तीन बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे लोगों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया गया। रतलाम के जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसा रात तीन बजे घटगारा बोराली ग्राम के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी, जिस वजह से गाड़ी पलट गई।
मरने वालों में एक नाबालिग समते दो युवा शामिल हैं। 12 साल का कमल, 45 वर्ष का किशोर और 40 साल का रामकन्या वाहन से ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे थे, इसी दौरान घटगारा बोराली मार्ग पर चालक को नींद आ गई और वाहन पलट गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। रतलाम में उसका भी इलाज जारी है।