फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big action in Indore, shops sealed if second dose of vaccine is not applied

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, वैक्सीन का सेकंड डोज नहीं लगाया तो सील कर दी दुकानें

Fri, 19 Nov 2021 06:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 06:45 PM IST
सार

इंदौर में वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती की जा रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सेकंड डोज नहीं लगवाने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया गया।

विज्ञापन
Big action in Indore, shops sealed if second dose of vaccine is not applied
इंदौर में दुूकान को सील करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में वैक्सीन के सेकंड डोज को लेकर लगातार सख्ती की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को सेकंड डोज लग सके इसके लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में इंदौर में बड़ी कार्रवाई हुई है। दूसरा डोज न लगवाने पर कलेक्टर के निर्देश पर सराफा बाजार में बंगाली कारीगरों के प्रतिष्ठान सील किए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल कलेक्टर मनीष सिंह ने वैक्सीन को लेकर सख्ती के आदेश दिए हैं। अभियान चलाए जाने के बाद भी कई लोग वैक्सीन से कतरा रहे हैं। इसके चलते कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पूर्व में कहा गया था कि जिन्होंने वैक्सीन का सेकंड डोज नहीं लगवाया उन पर कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम ने सराफा बाजार स्थित ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जहां पर कार्य कर रहे बंगाली कारीगरों ने वैक्सीनेशन का दूसरा डोज नहीं लगवाया था। इन सभी प्रतिष्ठानों को राजस्व, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही के तहत सील किया गया। प्रशासन ने इन सभी कारीगरों को सख्त हिदायत दी कि जब तक इनके द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया जाएगा तब तक ये अपने प्रतिष्ठान शुरू नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


एसडीएम मरकाम ने बताया गया कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि जिले के शत-प्रतिशत लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेट हो सके। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी का वैक्सीनेट होना बहुत जरूरी है। जब तक सब सुरक्षित नहीं है तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। जिले में वैक्सीनेशन के लिए हर पात्र व्यक्ति को कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगवाया जाना अति आवश्यक है। इसके लिए जहां जरूरी है वहां सख्ती भी की जा रही है। जन-जागरण के माध्यम से भी लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed