{"_id":"61e42b5fedc1206bba62cded","slug":"big-accident-near-satna-truck-full-of-paddy-overturned-on-auto-on-amarpatan-road-four-died-on-the-spot-three-of-same-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना के पास बड़ा हादसा: अमरपाटन मार्ग पर ऑटो पर पलटा धान से भरा ट्रक, दबने से चार की मौके पर ही मौत, तीन एक ही परिवार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना के पास बड़ा हादसा: अमरपाटन मार्ग पर ऑटो पर पलटा धान से भरा ट्रक, दबने से चार की मौके पर ही मौत, तीन एक ही परिवार के
Sun, 16 Jan 2022 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 07:57 PM IST
सार
सतना-अमरपाटन रोड पर ग्राम इटमा के पास रविवार दोपहर धान की बोरियों से भरा ट्रक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ऑटो में पांच लोग सवार थे, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Satna: अमरपाटन मार्ग पर ऑटो पर धान से भरा ट्रक पलट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सतना-अमरपाटन रोड पर ग्राम इटमा के पास रविवार दोपहर धान की बोरियों से भरा ट्रक ऑटो रिक्शा पर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ऑटो में पांच लोग सवार थे, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर इटमा नदी तीर गांव के पास एक ट्रक धान भरकर अमरपाटन की ओर ले जा रहा था। नदी के पास ऑटो रिक्शा ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया। इससे ऑटो चालक लखपति, बंटाना देवी मिश्रा, उनकी बहू निर्मला मिश्रा, पोती ऋतु मिश्रा की मौत हो गई। बंटाना देवी के बेटे ज्ञानेंद्र मिश्रा घायल हुए हैं। उन्हें गंभीर हालत में सरदार वल्लभ भाई जिला अस्पताल लाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक लोग इन्हें निकाल पाते तब तक ऑटो चालक सहित चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ परिवार ताला मुकुंदपुर का रहने वाला है। ज्ञानेंद्र की मां बंटाना देवी मिश्रा को लकवा की शिकायत थी। ग्राम इटमा में एक निजी दवाखाना में एक प्रैक्टिशनर लकवा का इलाज करता है। ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी, बेटी के साथ मां को वहीं इलाज के लिए लेकर आया था। लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के अमरपाटन में सड़क दुर्घटना में चार नागरिकों के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और डॉक्टरों को घायलों का उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने सतना जिले के अमरपाटन में सड़क दुर्घटना में 4 नागरिकों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 16, 2022
