{"_id":"62f5336b15fdf214a911cfcf","slug":"big-accident-in-sagar-death-of-three-including-father-and-son-who-landed-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सागर में बड़ा हादसा, कुएं में उतरे पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दम घुटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सागर में बड़ा हादसा, कुएं में उतरे पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, दम घुटने से हुआ हादसा
Thu, 11 Aug 2022 10:20 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:20 PM IST
सार
सागर जिले में कुएं में उतरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएं में डली पानी की मोटर निकालने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सागर में कुएं में उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। कुएं में उतरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएं में डली पानी की मोटर निकालने के दौरान हादसा हुआ है। पहले एक की तबीयत बिगड़ी, दूसरा उसे बचाने कुएं में गया। जब दोनों नहीं आए तो तीसरा भी कुएं में उतरा और वापस नहीं आ सका। गांव में रक्षाबंधन पर्व की खुशियों के बीच मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मामला सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी पिपरिया का है। पुलिस के अनुसार गांव में रहने वावे 65 वर्षीय खिलान सिंह लोधी के खेत में 50-60 फीट गहरा कुआं है, जिसमें पानी की मोटर डाल रखी है। खिलान सिंह को लग रहा था कि बारिश का पानी बढ़ने से मोटर डूब सकती है, जिसे निकालने की तैयारी की। वे गुरुवार को बेटे नेतराज उर्फ नित्तू लोधी (25) और सिमरिया निवासी सुनील पटेल (25) के साथ कुएं पर पहुंचे।
खिलान सिंह मोटर निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए। काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए और कोई जवाब भी नहीं दिया तो बेटा नेतराज कुएं में उतरा। थोड़ी देर बाद ऊपर खड़े सुनील ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने भी मामला जानने के लिए कुएं में उतरने की ठानी। तीनों कुएं में गिर गए। पास ही मौजूद ग्रामीण ने उन्हें नहीं देख लोगों को सूचना दी। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मदद के लिए पहले पुलिसकर्मी को उतारा जाने लगा, पर थोड़ी नीचे जाते ही घुटन महसूस होने लगी। तो पुलिसकर्मी बाहर आ गया। सागर से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। आशंका जताई गई कि कुएं में जहरीली गैस होने से तीनों बेसुध होकर गिरे हैं। एसडीआरएफ ने मुंडेर से ही तीनों को निकाला, लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। गौरझामर थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि कुएं में ऑक्सीजन लेवल कम होने और गैस रिसाव होने का संदेह है। हालांकि जांच के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।