{"_id":"6487392eba7e3dd79b0a5479","slug":"bhupendra-singh-s-taunt-on-priyanka-gandhi-s-visit-said-narmada-comes-to-mind-as-soon-as-elections-come-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: प्रियंका गांधी के दौरे पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कसा तंज, कहा-चुनाव आते ही याद आती है मां नर्मदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: प्रियंका गांधी के दौरे पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कसा तंज, कहा-चुनाव आते ही याद आती है मां नर्मदा
Mon, 12 Jun 2023 08:57 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 08:57 PM IST
सार
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी संस्कारधानी के दौरे पर आई हैं और मां नर्मदा के किनारे झूठे वादे करने का काम कर रही हैं। पहले राहुल गांधी ने किया था।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी के दौरे पर तंज कसा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इन्हें चुनाव के समय ही क्यों मां नर्मदा याद आती हैं।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी संस्कारधानी पहुंचीं, जहां उन्होंने 101 ब्राह्मणों के साथ मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निशाना साधा है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी संस्कारधानी के दौरे पर आई हैं और मां नर्मदा के किनारे झूठे वादे करने का काम कर रही हैं। पहले राहुल गांधी ने किया। जब चुनाव आता है इनको मां नर्मदा मैया याद आती है। 2018 में राहुल गांधी को नर्मदा मैया याद आई थी, अब चुनाव आ गए तो प्रियंका गांधी को नर्मदा मैया याद आ गई।
भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि यह जो चुनावी ढोंग हैं या चुनावी हिंदू हैं या चुनावी पूजा है। कम से कम मां नर्मदा के किनारे यह झूठी घोषणाएं ना करें। आज फिर प्रियंका गांधी झूठी घोषणाएं करने आई हैं। कर्नाटक, हिमाचल में चुनाव के समय इन्होंने जो वादे किए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। कर्नाटक में अनेक प्रकार की शर्तें जोड़ दी, चाहे बेरोजगारी भत्ते की बात हो, महिलाओं की बात हो या फिर सिलेंडर की बात हो।