फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Youth Congress will elect president at Panchayat level, will gherao CM House on August 30, strategy prepared

Mp news : युवा कांग्रेस पंचायत स्तर पर बनाएगी अध्यक्ष, 30 अगस्त को सीएम हाउस का करेंगे घेराव, रणनीति की तैयार

Sun, 04 Aug 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 04 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

मप्र युवा कांग्रेस की प्रदेशस्तरीय बैठक में तय किया गया है कि अब युवा कांग्रेस पंचायत स्तर पर अध्यक्ष बनाएगी। 30 अगस्त को होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव की रणनीति पर चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
Youth Congress will elect president at Panchayat level, will gherao CM House on August 30, strategy prepared
पीसीसी में यूथ कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति तैयार कर रही है ।मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस छात्र छात्राओं और युवाओं के मुद्दों को लेकर लगातार आक्रमक हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने भोपाल में 30 अगस्त को होने वाले मुख्यमंत्री निवास का घेराव और आगामी रणनीति को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया। बैठक में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए वहीं बैठक में मुख्य रूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितू पटवारी राष्ट्रीय सचिव व मप्र युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा राष्ट्रीय सचिव व मप्र युवा कांग्रेस सहप्रभारी प्रियंका पटेल एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंन्द्र दर्शन सिंह ने संबोधित किया । 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत तक पहुंचने की मुहिम
जीतू पटवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ कर रहीं हैं। युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा कांग्रेस अब पंचायत स्तर पर भी अध्यक्ष बनाएगी जिससे मध्यप्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के छात्रों और युवाओं तक युवा कांग्रेस पहुंच सकेंगी। राष्ट्रीय सचिव व मप्र युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय शेष नारायण ओझा ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को चिंहित कर उनको सम्मानित किया जाएगा वहीं जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे उनकी भी मोनिटरिंग कर तुरंत बेहतर काम करने वालों को जिम्मेदारी दी जाएंगी । 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस में महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी 
राष्ट्रीय सचिव व मप्र युवा कांग्रेस सह प्रभारी प्रियंका पटेल ने संबोधित करते हुए कहा युवा कांग्रेस महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी और सहभागिता सुनिश्चित करेंगी कांग्रेस में महिलाओं को पूरा सम्मान और भागीदारी मिलती है यह मलिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच और राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई
प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार से लाखों युवा पीड़ित हैं उनकी आवाज़ हमें उठाना भाजपा सरकार के युवाओं के भविष्य के छलावा किया प्रदेश में बेरोज़गारी लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। घोटाले पर घोटाले हो रहे व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और नर्सिंग कॉलेज घोटाला इन सभी घोटालों की वजह से सैकड़ों युवाओं ने आत्महत्या की हैं लेकिन सरकार सौ रही हैं। सरकार को जगाने के लिए सभी जिलों के पीड़ितों युवा व छात्रों के माध्यम से हमने लाखों पोस्टकार्ड करवाएं हैं। वहीं 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे जिसमें सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की गई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed