{"_id":"642f765dc8c65690e9043963","slug":"young-man-trapped-in-thresher-machine-body-torn-to-pieces-read-more-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: थ्रेशर मशीन में फंसने से युवक के चिथड़े उड़े, पीएम कराने बोरी में भरकर ले जाने पड़े शव के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: थ्रेशर मशीन में फंसने से युवक के चिथड़े उड़े, पीएम कराने बोरी में भरकर ले जाने पड़े शव के टुकड़े
Fri, 07 Apr 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 08:53 AM IST
सार
राम भरोसे गेहूं के पेड थ्रेशर में डाल रहा था, तभी उसका हाथ थ्रेशर में फंस गया। हाथ बचा पाता इससे पहले ही थ्रेशर ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और उसके कमर से ऊपर के शरीर के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद में मंगलवार रात थ्रेशरिंग कर रहा एक युवक थ्रेशर में फंस गया। फुल स्पीड में चल रही थ्रेशर मशीन में फंसने से युवक के कमर से ऊपर का शरीर का हिस्सा टुकटे-टुकड़े हो गए। पीएम कराने के लिए शव को टुकड़ों को भरकर ले जाना पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय राम भरोसे भील विदिशा जिले के लटेरी के पास ग्राम रायपुरा का रहने वाला था। वह खेती करता था। मंगलगढ़, नजीराबाद में रहने वाले जीवनलाल नाम के व्यक्ति ने महेन्द्र सोलंकी की जमीन को ठेके पर लेकर गेहूं की फसल लगाई थी। राम भरोसे भील जीवनलाल का साला था। जीवनलाल द्वारा मदद करने के लिए बुलाने पर राम भरोसे गेहूं की थ्रेशरिंग में मदद करने के लिए जीजा के यहां आया थ। मंगलवार रात करीब 10 बजे रामभरोसे थ्रेशर में फसल लगा रहा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति अनाज को रख रहा था। राम भरोसे गेहूं के पेड थ्रेशर में डाल रहा था, तभी उसका हाथ थ्रेशर में फंस गया। हाथ बचा पाता इससे पहले ही थ्रेशर ने उसे अपनी तरफ खींच लिया और उसके कमर से ऊपर के शरीर के चिथड़े उड़ गए। साथ में का कर रहे मजदूरों ने जब तक थ्रेशर बंद किया, इससे पहले उसके शरीर का कमर से ऊपर का हिस्सा टुकड़े-टुकड़े हो चुका था।
बोरी में भरकर ले गए पीएम कराने
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में युवक का हाथ, गला, सीना और पेट बुरी तरह से कट गए। साथी ने जब तक मशीन को बंद किया तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही स्थनीय लोगों ने उसके शव के टुकड़ों को थ्रेशर मशीन से निकालकर बोरी में भरकर रखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बोरी में भरकर ले गए पीएम कराने
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में युवक का हाथ, गला, सीना और पेट बुरी तरह से कट गए। साथी ने जब तक मशीन को बंद किया तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची इससे पहले ही स्थनीय लोगों ने उसके शव के टुकड़ों को थ्रेशर मशीन से निकालकर बोरी में भरकर रखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
