फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   young man hanged himself, police is looking for the reason for suicide through mobile

Bhopal: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल के जरिए मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस

Tue, 25 Apr 2023 08:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 08:59 AM IST
सार

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर जान दे दी। युवक अपनी मां के साथ रहता था, घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
young man hanged himself, police is looking for the reason for suicide through mobile
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वह कुछ महीने से एक फैक्ट्री में काम करने जाता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छोला थाना पुलिस के अनुसार अर्जुन जाटव (18) कल्याण नगर छोला का रहने वाला था। उसके पिता मंडीदीप में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। वे कभी-कभार ही भोपाल आते हैं। अर्जुन की एक बड़ी बहन है, उसकी शादी हो चुकी है और वह छोला रोड पर अलग रहती है। अर्जुन अपनी मां के साथ यहां रहता था और एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात अर्जुन खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब मां जगी तो देखा कि अर्जुन फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ है। इसके बाद मां ने बेटी-दामाद को सूचना दी। पड़ोसियों को बुलाकर उसे फंदे से उतार। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने मृतक का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय अज्ञात युवक आईएसबीटी और रानी कमला पति स्टेशन के आस पास में भीख मांगता था। रविवार शाम को सांची दुग्ध संघ के पास सड़क पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed