फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Woman hangs herself after dispute with husband on her birthday

Bhopal: जन्मदिन पर पति से विवाद में महिला ने लगाई फांसी, पति के ड्यूटी पर जाने से नाराज थी महिला

Sat, 27 Jan 2024 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

Bhopal: अवधपुरी में रहने वाली एक महिला ने जन्मदिन के मौके पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसका पति के साथ विवाद हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि जन्मदिन के दिन पति काम पर चला गया और घर भी देरी से पहुंचा था।

विज्ञापन
Woman hangs herself after dispute with husband on her birthday
जन्मदिन पर पति से विवाद में महिला ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस के मुताबिक सुषमा गौड़ (37) अमरावद खुर्द स्थित ग्लेक्सी सिटी में रहती थी और अरेरा हिल्स स्थित एक शासकीय कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ थी। उसके पति आशीष कुमार भेल कारखाने में नौकरी करते हैं। दोनों की पांच साल की एक बेटी है। शुक्रवार को सुषमा को जन्मदिन था। उसकी इच्छा थी कि पति आज घर पर रहे और जन्मदिन को ठीक से मनाया जा सके। इधर पति सुबह काम पर चला गया। जाते समय उसने जल्दी वापस लौटने का बोला था, लेकिन देरी से घर पहुंचा। इस कारण सुषमा बाजार नहीं जा पाई।

विज्ञापन


फांसी पर लटकी मिली
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े को शांत करने के लिए आशीष मकान की पहली मंजिल पर पत्नी को छोड़कर ग्राउंड फ्लोर पर चला गया। उसके पीछे बेटी भी नीचे पहुंच गई। काफी देर बाद भी सुषमा नीते नहीं उतरी और उसकी आवाज भी नहीं आई तो आशीष उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचा तो वह फांसी पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के मंडला में रहने वाले मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed