फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   While demolishing a dilapidated building in Bhopal, a laborer got trapped under the rubble, was rescued in tim

Bhopal news: भोपाल में जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय मलवे में दबा मजदूर, समय रहते निकाला बाहर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 07:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 27 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

भोपाल के एमपी नगर स्थित जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय एक मजदूर मलबे में दब गया जिसके बाद लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। 
 

विज्ञापन
While demolishing a dilapidated building in Bhopal, a laborer got trapped under the rubble, was rescued in tim
घटना स्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भोपाल एमपी नगर स्थित जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया।  मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर घायल को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बता दें कि यह घटना एमपी नगर जोन 2 स्थित प्लॉट नंबर 85 की है।  जहां पर 2 मजदूर जर्जर बिल्डिंग तोड़ने का काम कर रहे थे।  इस दौरान वह खुद मलबे के नीचे दब गए। जिन्हे तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद से चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। हादसे के बाद से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिन्हे पुलिस ने हटाया। 
विज्ञापन


पैर में हल्की चोट आई 
एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा के ने बताया कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घटना एमपी नगर के जोन 2 के प्लॉट नंबर 85 पर हुई है। यह हकीम रेस्टोरेंट के पास है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अच्छी बात यह रही कि बिल्डिंग के आसपास कोई नहीं था। जिस मजदूर को मलबे से निकाला गया, उसके पैर में हल्की चोट आई है।
विज्ञापन



कुछ मजदूरों को भी लगी ईंटे 
 जोन प्रभारी शैलेष चौहान ने बताया कि कुछ मजदूर पीछे के हिस्से को गिरा रहे थे, तभी हिस्सा टूटने लगा। आगे के हिस्से में कुछ ईंट मजदूर को लगी। इससे वह घायल हो गया है। घायल मजदूर मंगल सिंह ने बताया कि जब हादसा हुआ, तो वे पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। घटना के दौरान वहां कुछ अन्य मजदूर भी मौजूद थे, लेकिन वे सब सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। निर्माण स्थल पर कुल तीन मंजिल गिराई जा रही थीं, जिनमें से बाकी मंजिलों की छतें पहले ही गिरा दी गई थीं। जानकारी के अनुसार एमपी नगर में 3 मंजिला जर्जर इमारत को तोड़ा जा रहा था। हादसे के वक्त 6 मजदूर काम कर रहे थे। ऊपर के दो फ्लोर को तोड़ा जा चुका था। पहली मंजिल की छत पर बैठकर मजदूर ड्रिल मशीन चला रहा था। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और एक मजदूर मलबे में दब गया। जिन्हे वक्त रहते लोगों ने बाहर निकाला। जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed