फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Two rain systems are active in the state, it rained in 12 districts, the weather will remain the same

Weather: प्रदेश में बारिश के दो सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में हुई बारिश, पश्चिमी क्षेत्र में ऐसा ही रहेगा मौसम

Mon, 14 Oct 2024 08:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 14 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, डिंडौरी और बड़वानी समेत 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों से मानसून विदा हो चुका है, इसके बावजूद कई जिलों बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 

विज्ञापन
Weather: Two rain systems are active in the state, it rained in 12 districts, the weather will remain the same
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन और ट्रफ भी गुजरने की वजह लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, डिंडौरी और बड़वानी समेत 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। डिंडौरी में सुबह करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। दोपहर करीब 1 बजे उमरिया में आधे घंटे तक पानी गिरा। शहडोल और धार जिले के पीथमपुर में भी तेज बरसात हुई। मौसम विभाग की वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिले में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों से मानसून विदा हो चुका है।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ऐसा ही रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं नमी ला रही हैं और बारिश हो रही है।मौसम विभाग की सीनरी वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन में बदल गया है। वहीं, ट्रफ भी गुजर रही है। इस वजह से बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन



अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अकड़े के अनुसार अगले 24 घंटे में मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में धूप निकल सकती है।गौरतलब है कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 51 जिलों से मानसून लौट चुका है। मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश के 51 जिलों से मानसून की विदाई
मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी जिसके बाद से लगातार भारी बारिश होती रही। 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर में सबसे पहले मानसून की विदाई हुई। वहीं 5 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना जिले और 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल और सिंगरौली जबकि 13 अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी नर्मदापुरम, उत्तरी सिवनी, मंडला, डिंडोरी और पूर्व-उत्तर बालाघाट में मानसून की विदाई हुई।



20 अक्टूबर के बाद ठंड के आसार 
प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में मानसून की विदाई हो चुकी है। कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं ठंड का भी अनुमान लगाया जाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर से  ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed