फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather Report: Cold wave in Seoni-Sagar, weather will change once again from 22nd

Weather Report: सिवनी-सागर में चली शीतलहर, 22 से एक बार फिर बदलेगा मौसम

Tue, 19 Dec 2023 09:26 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Tue, 19 Dec 2023 09:26 PM IST
सार

दतिया में रात सबसे ठंडी रही, जबकि दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक टीकमगढ़ में दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
Weather Report: Cold wave in Seoni-Sagar, weather will change once again from 22nd
ठंड - फोटो : मध्यप्रदेश

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी और सागर जिले में स्थित शीतलहर का प्रभाव रहा। जबकि खंडवा बैतूल मलाजखंड में दिन शीतल रहा। आसमान में धूप खिली रही और मौसम पूरी तरह साफ रहा। कोहरा नहीं छाने से लोगों को राहत रही। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान टीकमगढ़ में 27 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेट दतिया में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन जबलपुर संभाग के जिलों में ये सामान्य से काफी कम रहे। वहीं भोपाल नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में ये सामान्य से कम रहा। न्यूनतम तामपान में सभी संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सभी जिलों में ये सामान्य रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यता शुष्क रहा।
विज्ञापन


22 से बादल का डेरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 दिसंबर से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल एक बार फिर  प्रदेश में अधिकांश जिलों में अपना डेरा जमाएंगे। बादलों के बीच सूरज की आवाजाही बनी रहेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और ठंड में कमी आयेगी। बादलो के छटने पर ही ठंड बढ़ेगी। 
विज्ञापन


पचमढ़ी में सबसे ठंडा दिन 
पचमढ़ी में दिन सबसे ठंडा रहा, यहां दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंच गया। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में भी दिन का पारा लुढ़क कर 23.5 पर जा पहुंचा। यहां दिन मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह जहां धूप खिली थी वहीं दोपहर में बादल छाए रहे। ठंडी हवा के बहने से ठिठुरन बढ़ गई और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। रीवा उमरिया मंडला नोगांव और पचमढ़ी में भी रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed