{"_id":"670bd8c23083dd356d0c9f8d","slug":"weather-rainfall-in-many-districts-including-bhopal-chhindwara-and-ujjain-two-systems-active-weather-will-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather:भोपाल छिंदवाड़ा उज्जैन समेत कई जिलों में हुई बारिश, दो सिस्टम एक्टिव अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather:भोपाल छिंदवाड़ा उज्जैन समेत कई जिलों में हुई बारिश, दो सिस्टम एक्टिव अगले तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
Sun, 13 Oct 2024 08:03 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:03 PM IST
सार
प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिन जिलों में मानसून की विदाई हो गई है वहां भी बारिश हो रही है। प्रदेश में 2 सिस्टम फिर से एक्टिव हैं इसलिए लगातार बारिश हो रही है। अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। खास बात यह है कि जिन जिलों में मानसून की विदाई हो गई है वहां भी बारिश हो रही है। प्रदेश के राजधानी भोपाल समेत 46 जिलों में मानसून की विदाई हो चुकी है। रविवार को भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे शाम के समय बारिश शुरू हो गई और काफी समय तक हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 सिस्टम फिर से एक्टिव हो गए हैं इसलिए लगातार बारिश हो रही है। अगले 3 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इधर छिंदवाड़ा में दोपहर से तेज पानी गिर रहा है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है। रतलाम, धार, आगर मालवा, उज्जैन, गुना और शाजापुर में भी बारिश हुई।
लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ की एक्टिविटी
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अरब सागर में लो प्रेशर एरिया के साथ मानसून ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभाग में नमी ला रही हैं और बारिश हो रही है। 15 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गौरतलब है कि अक्टूबर में जब भी दशहरा पड़ता है तब बारिश के आसार बनते हैं। इस बार भी दशहरे पर मौसम बदला रहा। पिछले 10 साल में 6वीं बार दशहरे पर बारिश, गरज-चमक और आंधी चली। भोपाल में दशहरा पर 10 साल में 5 बार पानी गिरा है। हालांकि, इस बार सिर्फ हल्की बूंदाबांदी ही हुई।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बड़वानी, धार मांडू में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही झाबुआ, देवास, खंडवा में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। ओंकारेश्वर इंदिरासागर परियोजना, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, डिंडोरी के साथ-साथ रतलाम, इंदौर, उज्जैन, खरगोन महेश्वर, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल में बिजली के साथ हल्की आंधी आने और सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना,मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बैतूल में 2.8 इंच बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को बैतूल में 2.8 इंच, उज्जैन में पौने 2 इंच, भोपाल में आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, शिवपुरी, मंडला, नरसिंहपुर में भी पानी गिरा। नर्मदापुरम के इटारसी ने एक घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश हुई। इससे कई किसानों के खेतों में लगी फसलें आड़ी हो गई। पिपरिया में भी धान और सोयाबीन की फसलों को नुकसान की खबर है।
मध्य प्रदेश की इन 46 जिलों में हुई मानसून की विदाई
दो अक्टूबर ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर। 5 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल और सिंगरौली मैं मानसून की विदाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन 13, 14 और 15 अक्टूबर तक प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मध्यप्रदेश से मानसून की पूरी तरह विदाई हो जाएगी।और अगले सप्ताह यानी 20 अक्टूबर से प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी।