फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Rain brings relief in MP, Khajuraho's temperature crosses 36 degrees, monsoon will depart from Octobe

Weather: MP में बारिश से मिली राहत, 36 डिग्री पार पहुंचा खजुराहो का तापमान, 5 अक्टूबर से मानसून की होगी विदाई

Tue, 01 Oct 2024 09:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 01 Oct 2024 09:13 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही। वहीं कुछ जिलों में बादल भी छाए रहे। जबकि खजुराहो का तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे गर्मी का असर दिखने लगा। 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई शुरू होगी। 

 

विज्ञापन
Weather: Rain brings relief in MP, Khajuraho's temperature crosses 36 degrees, monsoon will depart from Octobe
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 21 जून से शुरू हुई बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में धूप खिली रही, वहीं कुछ जिलों में बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से अगले 5 दिन प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। इधर बारिश के थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मंगलवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। भोपाल, ग्वालियर समेत 35 जिलों में तेज धूप निकलने का अनुमान है। प्रदेश में 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन



जाने प्रदेश में कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मंगलवार को सबसे ज्यादा खजुराहो का तापमान दर्ज किया गया है यहां 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों में तापमान की बात करें तो भोपाल में 34.2 डिग्री, इंदौर में 32.5 डिग्री, उज्जैन में 34.5 डिग्री, ग्वालियर में 35.8 डिग्री, जबलपुर में 34.2 डिग्री रहा। वहीं, टीकमगढ़-नर्मदापुरम में भी टेम्प्रेचर 35 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



मानसून जहां सबसे लेट पहुंचा वहीं से होगी विदाई 
एमपी में 21 जून को मानसून एंटर हुआ था और अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया था। ग्वालियर-चंबल में यह सबसे लेट पहुंचा था, लेकिन विदाई इन्हीं जिलों में सबसे पहले होगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 5 अक्टूबर के बाद एमपी से विदाई लेने लगेगा। ग्वालियर-चंबल में सबसे पहले इसकी विदाई का अनुमान है।प्रदेश में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो मानसून के सामान्य कोटे 37.3 इंच के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग ने पहले ही कहा था इस वर्ष अच्छी होगी बारिश
मौसम विभाग ने इस वर्ष प्रदेश में 106% बारिश होने की संभावना जताई थी। उसी के अनुसार बारिश हुई है। रीवा जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed