फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather: Monsoon starts leaving MP, light rain alert in eastern region, cold will knock before Diwali

Weather: MP में मानसून की विदाई शुरू, पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश का अलर्ट, दीपावली के पहले ठंड देगी दस्तक

Fri, 04 Oct 2024 08:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 04 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप देखने को मिल रही है। नमी के कारण दिन में उमस और रात में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दीपावली के पहले ठंडक महसूस होने लगेगी। पूर्वी प्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
Weather: Monsoon starts leaving MP, light rain alert in eastern region, cold will knock before Diwali
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 21 जून से बारिश का सिलसिला शुरू था अब थमता नजर आ रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप देखने को मिल रही है। नमी के कारण दिन में उमस और रात में तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानियों का अनुमान है कि दीपावली के पहले ठंडक महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग की माने तो अगले एक-दो दिन में भोपाल इंदौर में भी मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में सबसे आखरी में मानसून की विदाई होगी।
विज्ञापन



जाने कब दस्तक देगी ठंड
मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है। वेद प्रकाश ने बताया कि इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है।
विज्ञापन



पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे आखरी में होगी विदाई
मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल से मानसून की विदाई हो चुकी है जबकि 2-3 दिन में उज्जैन, इंदौर, भोपाल और नर्मदापुरम से भी मानसून विदा हो जाएगा। सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है। इसका असर अगले एक-दो दिन में मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा इसलिए यहां मानसून की विदाई देरी से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन भर धूप से बढ़ रही उमस
राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही ऐसा ही मौसम प्रदेश के ज्यादातर जिलों में देखा गया तेज धूप से उमस ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के 6 जिले ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। इसके बाद इन जिलों में गर्मी का असर भी बढ़ा है। शुक्रवार को ग्वालियर में पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अन्य जिलों में भी गर्मी का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed