{"_id":"69f34ca6ed983428bc001292","slug":"weather-changes-amid-heat-in-madhya-pradesh-rain-in-bhopal-storm-like-effect-in-many-districts-hail-also-fa-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, कहीं आंधी-तूफान तो कहीं ओले गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम: भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, कहीं आंधी-तूफान तो कहीं ओले गिरे
Thu, 30 Apr 2026 06:07 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:07 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की गई। कुछ इलाकों में राहत मिली, जबकि तेज हवाओं से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
भोपाल में गर्मी के बीच बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में तपती गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया। भोपाल सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे जहां लोगों को राहत मिली, वहीं कुछ जगहों पर परेशानी भी बढ़ गई। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं टीकमगढ़ में तेज आंधी के साथ ओले गिरने से मौसम एकदम बदल गया। सतना, मैहर और उमरिया में भी गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। रायसेन, श्योपुर, बालाघाट, मुरैना और छतरपुर में भी हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि ग्वालियर में गर्मी का असर बना रहा और पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात
प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम में यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल के करीब 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ शहरों में अभी भी गर्मी बनी रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: मोहन सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर अब भी इंतजार में