{"_id":"604a4a258ebc3ec44635b00f","slug":"vyapam-scam-charges-framed-against-33-accused-in-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाला : सीबीआई अदालत में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाला : सीबीआई अदालत में 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय
Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश व्यापम की बिल्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल की विशेष सीबीआई अदालत ने 2012 की मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में व्यापमं के चार पूर्व अधिकारियों सहित 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।
विज्ञापन
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सप्ताह के शुरुआत में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस. बी. साहू ने भादंसं की संबद्ध धाराओं, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, आईटी अधिनियम के तहत 17 उम्मीदवारों और 12 बिचौलियों सहित 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज गढ़ने, साजिश रचने और कंप्यूटर डाटा में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, पूर्व प्रिंसिपल एनालिस्ट नितिन महिन्द्रा और अन्य दो पूर्व अधिकारी अजय सेन एवं चंद्र कांत मिश्रा सहित अन्य आरोपियों ने सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान स्वयं को दोषी नहीं माना है।
विज्ञापन
दिनकर ने कहा कि प्रदेश की पुलिस सेवा में उप निरीक्षकों, सूबेदारों और प्लाटून कमांडरों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 17 अभ्यर्थियों सहित व्यापमं के चार पूर्व कर्मचारियों एवं 12 बिचौलियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।
