{"_id":"64c5d667bdb0cf2f03026de9","slug":"vande-bharat-fire-investigation-report-submitted-by-high-level-committee-to-railways-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: वंदे भारत में आग की जांच रिपोर्ट कमेटी ने रेलवे को सौंपी, बैटरी में शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: वंदे भारत में आग की जांच रिपोर्ट कमेटी ने रेलवे को सौंपी, बैटरी में शॉर्ट सर्किट से हुआ था हादसा
Sun, 30 Jul 2023 08:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 30 Jul 2023 08:49 AM IST
सार
वंदे भारत में आग की घटना की जांच रिपोर्ट में बैटरी शॉर्ट सर्किट का खुलासा हुआ है। बीती 17 जुलाई को बीना और कुरवाई के बीच वंदे भारत ट्रेन में आग लग गई थी।
विज्ञापन
वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी कमलापति से हजरत निजामउद्दीन के लिए जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में आग के मामले में ऑफिसियल जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। जांच में बैटरी बॉक्स में धुंआ उठने और आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट होना पाया गया।
विज्ञापन
बता दें बीती 17 जुलाई को रानी कमलापति से हजरत निजामउद्दीन के लिए जा रही वंदेभारत ट्रेन में बीना और कुरवाई के बीच आग लग गई थी। घटना की वजह बैटरी में शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा था। इस घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर, सीनियर डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर, सीनियर डीएससी (कमांडेट) को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
जांच कमेटी की जांच में बैटरी बॉक्स में धुंआ उठने और आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट होना पाया गया। बैटरी वारंटी पीरियड में थी, जिसके चलते मेधा कंपनी ने उसके स्थान पर दूसरी नई बैटरी लगाई गई। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कमेटी द्वारा की गई अनुशंसाओं पर रेलवे द्वारा उचित स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे की निगरानी में कंपनी द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण/अनुरक्षण किया जाएगा। जांच के उपरांत मंडल द्वारा विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन में लीथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल होता है। इसे खासतौर से वंदे भारत ट्रेन के लिए ही बनाया गया है। वहीं अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह की लेड एसिड बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। वंदेभारत ट्रेन में लगाई गई बैटरी मेंधा कंपनी ने तैयार की है। वंदे भारत में कुल चार बैटरियां लगी हैं। हर चार कोच के बीच एक बैटरी लगाई गई है। इमरजेंसी में वंदे भारत के एक कोच को अलग नहीं किया जा सकता है, इसमें चार-चार कोच के ब्लॉक होते हैं।
