{"_id":"686fd6daf0c9c20195094b79","slug":"urban-body-by-election-bjp-s-performance-strong-in-8-districts-saffron-flag-hoisted-in-6-wards-congress-won-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय निकाय उपचुनाव: 8 जिलों में भाजपा का प्रदर्शन दमदार, 6 वार्डों पर लहराया भगवा, 3 पर कांग्रेस को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय निकाय उपचुनाव: 8 जिलों में भाजपा का प्रदर्शन दमदार, 6 वार्डों पर लहराया भगवा, 3 पर कांग्रेस को मिली जीत
Thu, 10 Jul 2025 08:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के 8 जिलों में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। कुल 9 वार्डों के लिए हुए इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि कांग्रेस को 3 सीटों पर सफलता मिली है। इन नतीजों से भाजपा ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है, वहीं कांग्रेस ने भी कुछ वार्डों में उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के 8 जिलों में हुए नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। कुल 9 वार्डों में हुए इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए फिर एक बार स्थानीय स्तर पर अपना प्रभाव दिखाया है। वहीं, कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत हासिल हुई है। यह उपचुनाव भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, पन्ना, खरगोन, मंडला, सिवनी और शहडोल जिलों में संपन्न हुए। भाजपा ने जिन वार्डों में जीत हासिल की है, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे जनता के प्रति सरकार की नीतियों पर भरोसे का परिणाम बताया है। हालांकि कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन पार्टी ने जिन तीन वार्डों में जीत दर्ज की है, उसे उसने अपनी रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करते रहेंगे।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने जानकारी दी है कि भोपाल जिले के नगरीय निकाय बैरसिया के वार्ड 7 में भारतीय जनता पार्टी की शाइस्ता सुल्तान, नगरीय निकाय सिवनी के वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की निधि, इंदौर जिले के नगरीय निकाय सांवेर के वार्ड 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की हसीना और नगरीय निकाय गौतमपुरा के वार्ड 15 में भारतीय जनता पार्टी के शंकरलाल, मंडला जिले के नगरीय निकाय बिछिया के वार्ड 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की राजकुमारी धुर्वे, शहडोल जिले के नगरीय निकाय खांड के वार्ड 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के शशिधर त्रिपाठी, छिंदवाड़ा जिले के नगरीय निकाय न्यूटन चिखली के वार्ड 4 में भारतीय जनता पार्टी की निकिता बरखे और खरगोन जिले के नगरीय निकाय भीकनगांव के वार्ड 5 में भारतीय जनता पार्टी की कमलेश कौशल को विजेता घोषित किया गया है। पन्ना जिले के नगरीय निकाय ककरहटी के वार्ड 13 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हीरालाल आदिवासी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं।