फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Uma Bharti: Uma's ultimatum to Shivraj, can do a big movement on October 2 regarding prohibition

Uma Bharti: सीएम शिवराज को उमा का अल्टीमेटम, शराबबंदी को लेकर 2 अक्टूबर को बड़े आंदोलन का संकेत

Wed, 13 Jul 2022 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 07:21 PM IST
सार

बुधवार को उमा ने ट्वीट कर सीएम शिवराज को एक तरह से अल्टीमेटम दिया है। उन्हें 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। साथ उन्होंनें भोपाल में महिलाओं को एकत्र कर बड़ा आंदोलन करने के संकेत भी दिए हैं। 

विज्ञापन
Uma Bharti: Uma's ultimatum to Shivraj, can do a big movement on October 2 regarding prohibition
uma bharti

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती शराबबंदी को लेकर लगातार सक्रिय हैं। शराब दुकान पर पत्थर फेंकने से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक को वे पत्र लिख चुकी हैं। बुधवार को उमा ने ट्वीट कर सीएम शिवराज को एक तरह से अल्टीमेटम दिया है। उन्हें 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। साथ उन्होंनें भोपाल में महिलाओं को एकत्र कर बड़ा आंदोलन करने के संकेत भी दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि उमा भारती बीते तीन-चार दिनों से लगातार ट्वीट के माध्यम से अपनी बात रख रही हैं। बुधवार को भी शराबबंदी को लेकर उन्होंने कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि मैं जब कल रात को ओरछा पहुंची, ओरछा के माथे पर लगा हुआ कलंक वह शराब की दुकान मेरे विरोध के बाद कुछ दिन बंद रहकर फिर खुल गई। लोगों में भारी आक्रोश है। मैंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है कि वे भाजपा शासित सभी राज्यों के लिए एक जैसी जन हितैषी शराब नीति लागू करने का विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा ने आगे कहा कि शिवराज जी ने  2018 के पहले के अपने कार्यकाल में कुछ ऐसी योजनाएं बनाई थीं। जिसका अनुशरण भाजपा शासित राज्यों एवं विपक्ष के शासित राज्यों ने भी किया था। उदाहरण के तौर पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन। यह शिवराज जी की सरकार की नूतन पहल थी जिसकी सर्वत्र प्रशंसा एवं अनुशरण हुआ।


उमा भारती ने कहा कि शिवराज जी अपनी नई शराब नीति को वापस लेकर एक आदर्श जन हितैषी संशोधित शराब नीति प्रस्तुत कर सकते हैं। हो सकता है कि मध्य प्रदेश ही एक आदर्श शराब नीति के लिए मॉडल राज्य बन जाए। मेरा तो मध्यप्रदेश में शराब की दुकान के एवं आहातों के सामने अकेले खड़े हो जाने का अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह अब शिवराज जी के हाथ में है कि वह 2 अक्टूबर का मध्य प्रदेश की महिलाओं का भोपाल में एकत्रीकरण हमारी सरकार के लिए धन्यवाद एवं आशीर्वाद के आयोजन में बदल जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed