फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain News: Priyanka Gandhi On MP Rape Victim Victim Girls, Women Not Safe in BJP Misrule

Ujjain: राहुल, खड़गे के बाद उज्जैन दुष्कर्म मामले पर प्रियंका भी बोलीं- मध्य प्रदेश में 20 साल का कुशासन तंत्र

Thu, 28 Sep 2023 09:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 09:57 AM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश की शिवराज सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: Priyanka Gandhi On MP Rape Victim Victim Girls, Women Not Safe in BJP Misrule
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हुए दुराचार पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं हैं। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को मोहनखेड़ा में उठाएंगी मुद्दा
प्रियंका गांधी अगले महीने पांच अक्तूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। वे यहां पर बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका यहां मंच से उज्जैन की घटना का मुद्दा उठा सकती हैं। प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले वे 12 जून को जबलपुर और ग्वालियर में 21 जुलाई को आई थीं। 

ये है घटना 
उज्जैन में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुराचार करके उसे घायल अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया गया और ये बच्ची उज्जैन की सड़कों पर और गलियों में लोगों का दरवाजा खटखटाते हुए मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने इसकी मदद नहीं की। बच्ची बोली से प्रयागराज की बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज इंदौर में चल रहा है। इधर, इस मामले में अब तक एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed