फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain Mahakal Lok: Diggi said – Kamal Nath government approved 350 crores, BJP gave contract to Gujarat compa

Ujjain Mahakal Lok : दिग्गी बोले- 350 करोड़ कमलनाथ सरकार ने मंजूर किए, भाजपा ने गुजरात की कंपनी को दिया ठेका

Wed, 31 May 2023 01:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 May 2023 01:51 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सप्त ऋषि की मूर्तियों पर 45-45 लाख रुपए खर्च हुए। जो हवा के झोंके में गिर गई। अब शासन-प्रशसन कह रहा है कि बहुत तेज हवा चली और मूर्तियां गिर गई। इसमें कोई दोषी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Lok: Diggi said – Kamal Nath government approved 350 crores, BJP gave contract to Gujarat compa
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन महाकाल लोक में तेज आंधी और तूफान से मूर्तियां खंडित होने पर सियासत जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कमलनाथ सरकार ने महाकाल मंदिर विकास के लिए 350 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे।दुर्भाग्य से सरकार जाने पर ठेका गुजरात के ठेकेदार को दे दिया। जिसका हश्र आपके सामने है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सप्त ऋषि की मूर्तियों पर 45-45 लाख रुपए खर्च हुए। जो हवा के झोंके में गिर गई। अब शासन-प्रशसन कह रहा है कि बहुत तेज हवा चली और मूर्तियां गिर गई। इसमें कोई दोषी नहीं है। 
विज्ञापन


अधिकारी और ठेकेदार पर हो कार्रवाई 
पूर्व सीएम ने कहा कि हमारे विधायक महेश परमार महापौर का चुनाव लड़े। उनको एक हजार से कम वोटों से हेराफेरी कर चुनाव हरा दिया। उन्होंने लोकायुक्त में महाकाल लोक के भ्रष्टाचार की शिकायत की है। जिसकी जांच भी चल रही है। दिग्गी ने कहा कि इस मामले में ठेका ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए। ठेकेदार को गिरफ्तार करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

  
भाजपा धर्म पर करती है व्यवासय
दिग्गी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर व्यवासाय करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकाल परिसर में कीमती जमीन भाजपा ने अपने शासन में अलॉट कर दी थी। हमारी सरकार ने उसका अलॉटमेंट कैंसिल किया। अब फिर उन्होंने उस जमीन का व्यवसायीकरण कर दिया। हर जगह पैसा लिया जा रहा है। गेस्ट हाउस बनाया गया है, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। विकास के नाम पर सैकड़ों मकान गिरा दिए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed