फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Udaipur Murder Case: MP Home Minister asked for Rajasthan CM's resignation, said- Gehlot government failed

Udaipur Murder Case: मप्र के गृहमंत्री ने राजस्थान के सीएम का इस्तीफा मांगा, कहा- गहलोत सरकार फेल

Fri, 01 Jul 2022 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 04:05 PM IST
सार

ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ये कट्टरपंथ राजस्थान में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस की नीति से हावी हो रहे है, और इसलिए जितनी निंदा की जाए इस घटना की उतनी कम है। 

विज्ञापन
Udaipur Murder Case: MP Home Minister asked for Rajasthan CM's resignation, said- Gehlot government failed
उदयपुर मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान सरकार को मामले में पूरी तरह विफल बताते हुए कहा है कि ऐसे मुख्यमंत्री को रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उदयपुर संबंधी सवालों पर उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा है कि गहलोत सरकार से पुरी तरफ विफल है। ह्रदय विदारक, पीड़ादायक एवं लोमहर्षक घटना है कुछ सिरफिरों ने तुष्टिकरण की नीति के कारण उदयपुर में यह हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया है और ये कांग्रेस जो तुष्टिकरण की राजनीति करती है उसका यह परिणाम है। जैसी घटनाएं केरल, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में होती थीं वैसी तालिबानी घटना राजस्थान में हुई है।
विज्ञापन


ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ये कट्टरपंथ राजस्थान में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस की नीति से हावी हो रहे है, और इसलिए जितनी निंदा की जाए इस घटना की उतनी कम है। राजस्थान के दंगे देख लें आप, हिंदुओं को टारगेट करके उन पर हमला किया जाता है, और उसी का परिणाम है कि गहलोत सरकार ने इन उग्रवादियों और अतिवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के मंत्री प्रसादी लाल मीणा द्वारा उदयपुर मामले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि और क्या कह सकते हैं वे अपनी सरकार के बचाव में आप ही सोचिए। सरकार उनकी है कार्रवाई उनको करना है, जिम्मेदार हम हैं। अगर उनको लग रहा है बीजेपी का कोई नाम है तो उसको गिरफ्तार करें ना, उजागर करें ना। एक जिम्मेदार आदमी इस तरह की बात कल्पनाओं पर आधारित बोल रहा है, कल्पनाओं के स्वर्ग में विचरण करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है।


बता दें कि राजस्थान के उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed