फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Trouble-E-Bhopal Express; Superfast Express is reaching Delhi in 13 hours instead of nine

MP News: शान नहीं, परेशान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; नौ में नहीं 13 घंटे में दिल्ली पहुंच रही है सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Fri, 23 Dec 2022 05:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन अपनी लोकप्रियता खो रही है। इसकी वजह यह है कि पिछले एक महीने से एक बार भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंची है। अधिकारी इसकी वजह कोहरा बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Trouble-E-Bhopal Express; Superfast Express is reaching Delhi in 13 hours instead of nine
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलने वाली शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस पिछले दो महीने से रोज लेट हो रही है। नौ की जगह 13-13 घंटे लग रहे हैं दिल्ली पहुंचने में। अब यह शान नहीं बल्कि परेशान-ए-भोपाल एक्सप्रेस बनकर रह गई है। 

विज्ञापन


शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12155 बीते एक महीने से कभी भी समय पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर नहीं पहुंची है। रानी कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन पहुंचने में नौ घंटे का समय निर्धारित है। इसके बजाय अब इसमें 13-13 घंटे लग रहे हैं। जिम्मेदार इसकी वजह कोहरे को बता रहे हैं।  भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कहा कि भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन कोहरे के कारण लेट हो रही है। 
विज्ञापन


शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रात 10:40 बजे निकलती है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:50 बजे का है। पिछले एक हफ्ते में ट्रेन ने 13 से 16 घंटे का समय लिया है। मंगलवार को शान-ए-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन नौ बजकर 42 मिनट पर पहुंची तो बुधवार को दोपहर तीन बजकर 26 मिनट पर। गुरुवार को 11 बजकर 17 मिनट पर और शुक्रवार को 12 बजकर 11 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवर कटने से 16 घंटे लगे
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन बुधवार को ट्रेन करीब 16 घंटे में पहुंची। इस देरी का कारण बीना और झांसी के बीच ट्रेन से जानवर कटने को बताया गया। इसके चलते ट्रेन सुबह 7:50 बजे की जगह दोपहर 3:36 बजे पहुंची। 


यात्रियों को हो रही परेशानी 
यह ट्रेन ओवरनाइट ट्रेन है। यानी रात को निकलकर सुबह डेस्टिनेशन पर पहुंचती है। इस वजह से ट्रेन की लोकप्रियता अधिक थी। पिछले कुछ समय से निरंतर लेट होने की वजह से यात्री खूब परेशान हो रहे हैं। इस ट्रेन में पैंट्री नहीं होने की वजह से भी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। ट्रेन दिसंबर में एक दिन भी समय पर नहीं पहुंची है। पिछले कुछ समय से तो चार-पांच घंटे लेट रहना आम हो गया है। इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अपॉइन्टमेंट और दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। आगे की यात्रा कनेक्ट नहीं हो पा रही है। 
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed