{"_id":"6402181382a794825e038503","slug":"travels-operator-snatches-businessman-s-innova-crysta-from-friend-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ट्रैवल्स संचालक ने दोस्त से हड़प ली व्यापारी की इनोवा क्रिस्टा, मांगने पर देता है जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ट्रैवल्स संचालक ने दोस्त से हड़प ली व्यापारी की इनोवा क्रिस्टा, मांगने पर देता है जान से मारने की धमकी
Fri, 03 Mar 2023 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 09:24 PM IST
सार
भोपाल में एक किराना व्यापारी की इनोवा क्रिस्टा कार ट्रैवल्स संचालक द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी अब न कार को लौटा रहा है और न ही रकम दे रहा है। अब कार को लौटाने की बात सुनने के बाद में आरोपी फरियादी को धमकाता है।
विज्ञापन
पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किराना व्यापारी की इनोवा क्रिस्टा कार उनके परिचित ट्रैवल्स संचालक द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है। फरियादी ने आरोपी को किराए पर चलाने के लिए इनोवा क्रिस्टा कार दी थी। पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी अब न कार को लौटा रहा है और न ही रकम दे रहा है। अब कार को लौटाने की बात सुनने के बाद में आरोपी फरियादी को धमकाता है। आए दिन की धमकियों से तंग आकर पीड़ित ने थाना कोहेफिजा में शिकायत की थी। कोहेफिजा थाने के सहायक उप निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि सांईबाबा कॉम्प्लेक्स विजय नगर लालघाटी में रहने वाले 45 वर्षीय संजय वाधवानी ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि वह किराना दुकान का संचालन करते हैं। आरोपी परमजीत उसका पुराना परिचित है और ट्रैवल्स एजेंसी का संचालन करता है।
कोरोना काल के दौरान 15 नवंबर 2021 को आरोपी ने उनकी इनोवा क्रिस्टा कार को ट्रैवल्स में चलाने का सुझाव दिया था। इसके एवज में उन्हें 30 हजार रुपये महीना देने का झांसा दिया गया था। इसके बाद फरियादी ने अपनी इनोवा आरोपी को किराए पर दे दी थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने किराये पर कार लेने के बाद कुछ माह तक किराया दिया, इसके बाद डेढ़ साल से किराया नहीं दिया। जब भी कार मांगते हैं, आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगता है।