{"_id":"6304b59611db3b2abb5f1e76","slug":"trains-canceled-due-to-rain-in-madhya-pradesh-some-trains-diverted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारी बारिश के बीच मध्यप्रदेश में कई ट्रेन कैंसिल, कुछ का मार्ग बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारी बारिश के बीच मध्यप्रदेश में कई ट्रेन कैंसिल, कुछ का मार्ग बदला
Tue, 23 Aug 2022 04:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में भारी बारिश और बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है, जिधर भी नजर डालो पानी ही पानी। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। प्रदेश के सभी बाधों के गेट खुले हुए हैं। सैकड़ों गांव बाढ़ में घिरे हुए हैं, दर्जनों मार्ग बंद हैं। सड़क-हवाई और रेल यातायात सब बाधित है। रेलवे ने भी अपनी कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं तो कुछ ट्रेन रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से सिर्फ सड़क और हवाई मार्ग ही बाधित नहीं हुआ है, बल्कि इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। बारिश और बाढ़ की वजह से कुछ गाड़ियों को आंशिक निरस्त किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग बदलने पड़े हैं।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से यात्री सुरक्षा को देखते हुए यह परिवर्तन किए गए हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अभी भी भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। बाढ़ बारिश से गुना-मक्सी रेल खण्ड पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। गुना-मक्सी रेल खण्ड पर रेल यातायात रोका गया है।
विज्ञापन
ट्रैक के नीचे से बहता पानी
- फोटो : Social Media
इन गाड़ियों के रास्ते बदले
- 22-08-2022 को प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 11126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस को गुना से परिवर्तित मार्ग वाया रुठियाई-कोटा-नागदा होकर चलाया गया।
- 22-08-2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-संत हिरदाराम नगर-बीना होकर चलाया गया।
- गाड़ी संख्या 19166 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बीना-संत हिरदाराम नगर-मक्सी होकर गन्तव्य को जाएगी।
- 22.08.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल परिवर्तित मार्ग वाया बीना-संत हिरदाराम नगर-मक्सी होकर गन्तव्य को जाएगी।
ये गाड़ियां आंशिक कैंसिल
- 23-08-2022 को कोटा से चलकर इंदौर को जाने वाली गाड़ी संख्या 22983 कोटा-इंदौर एक्सप्रेस रुठियाई स्टेशन पर समाप्त होगी। रुठियाई स्टेशन से कोटा के लिए प्रारम्भ होगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस गुना स्टेशन पर समाप्त होगी। वापिस गुना स्टेशन से बीना के लिए प्रस्थान करेगी।
