{"_id":"64f076c8686d662193010817","slug":"tragic-accident-in-bhopal-drunk-ambulance-driver-dragged-a-young-man-for-a-kilometer-died-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में दर्दनाक हादसा : नशे में धुत एंबुलेंस के ड्राइवर ने युवक को एक किमी तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में दर्दनाक हादसा : नशे में धुत एंबुलेंस के ड्राइवर ने युवक को एक किमी तक घसीटा, मौत
Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
सार
घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक वीभत्स हादसा हो गया है। नशे में धुत एंबुलेंस के चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह व्यक्ति एंबुलेंस में फंस गया, लेकिन एंबुलेंस के चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब एक किलोमीटर तक उस व्यक्ति को घसीटता हुआ ले गया।
राहगीरों ने वाहनों से पीछा कर एंबुलेंस को रूकवाया और घायल व्यक्ति को निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एंबुलेंस चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। मिसरोद पुलिस उसे हिरासत में ले लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भिजवाया गया। उक्त घटना गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है और मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।