फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Three drunk constables beat up ASP in Bhopal all policemen were without uniform FIR registered

भोपाल: तीन सिपाहियों ने नशे में एएसपी को पीटा, बिना वर्दी के थे सभी पुलिसकर्मी, एफआईआर दर्ज

Tue, 15 Jun 2021 10:25 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 15 Jun 2021 10:25 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। तीन कॉन्स्टेबल ने मिलकर देर रात अपने परिवार संग घर लौट रहे एएसपी की पिटाई की व धमकी दी। विवाद कॉन्स्टेबल की कार से एएसपी को हल्की सी टक्कर लगने के कारण हुआ। 

विज्ञापन
Three drunk constables beat up ASP in Bhopal all policemen were without uniform FIR registered
मध्यप्रदेश पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पुलिसकर्मियों को कभी-कभी वर्दी न पहने रहने के कारण कितना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, इसका हालिया उदाहरण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला है। दरअसल, शहर में रविवार (13 जून) की देर रात बिना वर्दी में नशे में धुत तीन पुलिसवालों ने भोपाल के एएसपी बी एम शाक्य को सड़क पर ही पीट दिया। इस दौरान एएसपी भी बिना वर्दी के ही थे। मारपीट के दौरान सिपाहियों ने एएसपी को दांत से भी काटा और उनकी पत्नी को भी धक्का दिया। फिलहाल इस मामले में तीनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
जानकारी के अनुसार, भोपाल के एएसपी बी एम शाक्य अपने परिवार संग भोपाल के रेडियो कॉलोनी में रहते हैं। वह डायल 100 मुख्यालय के वर्क शॉप शाखा में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11.40 बजे वह वर्धमान सिटीमें स्थित अपने साढ़ू भाई के घर से परिवार संग सरकारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस दौरान डिपो चौराहे पर देसी शराब की दुकान के सामने उन्हें बीच सड़क पर बैरिकेड्स रखे हुए दिखे। सड़क पर कम जगह होने की वजह से वह अपनी गाड़ी से उतर गए और बैरिकेड्स खिसकाने लगे। तभी सामने की सड़क से सिविल ड्रेस में नशे में धुत तीन सिपाही तेज रफ्तार में कार चलाते हुए पहुंचे। रफ्तार तेज होने से कार से एएसपी को हल्की सी टक्कर लग गई।
विज्ञापन


एएसपी की पत्नी को भी दिया धक्का
एएसपी ने उन सिपाहियों को सलीके से गाड़ी चलाने की सलाह दी तो वे तीनों एएसपी पर भड़क उठे। तीनों सिपाहियों ने एएसपी से बदसलूकी शुरू कर दी और धमकी दी। विवाद बढ़ने पर नशे में धुत तीनों सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। एक सिपाही ने तो एसएसपी की हाथ की उंगली को दांत से काट लिया जबकि दूसरे ने उनके कंधे पर प्रहार किया और तीसरे ने एससपी को तीन-चार चांटे भी जड़ दिए। इसी बीच एएसपी शाक्य की पत्नी ने जब गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनका भी हाथ पकड़कर सिपाहियों ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एसएएफ पहले से है निलंबित
एएसपी शाक्य ने बताया कि जब तक मैं अपना परिचय देता, वे लोग यह कहते हुए निकल गए कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। अगली बार हमसे उलझोगे, तो जान से मार देंगे। इसके बाद वो लोग गाड़ी लेकर भदभदा रोड की ओर चले गए। इधर, टीटी नगर पुलिस ने एडिशनल एएसपी बी एम शाक्य की शिकायत पर तीनों आरोपी कॉन्स्टेबल विनोद पाराशर (ट्रैफिक), अनिल जाट (डीआरपी) और 25वीं बटॉलियन के एसएएफ अवधेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार अनिल जाट पहले से ही निलंबित है। वह 2019 में देह व्यापार के एक रेड में पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed