फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Three-day spiritual gathering in  Bhopal many congregations will be decorated with message of humanity

Bhopal News: राजधानी में तीन दिन की रूहानी महफिल, इंसानियत के पैगाम से सजेंगी कई मजलिसें

Thu, 06 Jun 2024 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

मौलाना सैयद साद अली नदवी ने बताया कि शहर की गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने, आम मुस्लिम समुदाय में अपनी शरई जिम्मेदारियों को समझने के लिए यह 3 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह सालाना कार्यक्रम 7 जून की शाम से शुरू होगा।

विज्ञापन
Three-day spiritual gathering in  Bhopal many congregations will be decorated with message of humanity
भोपाल में होगा 3 दिवसीय आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलमी तबलीगी इज्तिमा के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाले शहर भोपाल में एक नई तहरीर लिखी जा रही है। यहां होने वाली 3 दिन की रूहानी महफिल में इंसानियत का पैगाम देने वाली कई मजलिसें भी सजेंगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजक मंडल में शामिल मौलाना सैयद साद अली नदवी ने बताया कि शहर की गंगा जमुनी तहजीब को जिंदा रखने, आम मुस्लिम समुदाय में अपनी शरई जिम्मेदारियों को समझने, समाज के लिए लोगों के कर्तव्य और दायित्व समझने यह 3 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। यह सालाना कार्यक्रम 7 जून की शाम शुरू होकर 9 जून तक जारी रहेगा। कार्यक्रम काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी के मार्गदर्शन में होगा। उन्होंने बताया कि 3 दिन तक चलने वाले अलग अलग सेशन में मुफ्ती ए शहर अबुल कलाम खान कासमी, मुफ्ती रहीम उल्लाह खान कासमी, मौलाना प्रो हस्सान खान, मौलाना मोहम्मद अहमद खान, मौलाना गाजी वली, प्रो नेहाल अहमद नदवी आदि अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन


पारिवारिक जीवन को सफल बनाने होगा क्विज  
तीन दिन के आयोजन के दौरान निकाह और पारिवारिक जीवन के सफल संचालन को लेकर क्विज भी होगा। इस कंपीटीशन में करीब 300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे। इस स्पर्धा में शामिल प्रतियोगियों को एक लाख रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे। इधर इन तीन दिनों में अलग अलग विषयों पर दीनी, सामाजिक, पारिवारिक, शरई और अपने शहर, सूबे, मुल्क के लिए जिम्मेदारियों को लेकर उलेमा समझाइश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए भी होंगे आयोजन
7 जून से 9 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए भी बयान, तकरीर, समझाइश और शरई बातें होंगी। पर्दा व्यवस्था के साथ होने वाले यह कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम स्थल के करीब ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed