{"_id":"6597b2fbab466745c9073d86","slug":"these-trains-passing-through-bhopal-have-been-reinstated-for-this-reason-they-were-canceled-earlier-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: भोपाल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को फिर से किया गया बहाल, इस कारण से पहले किया गया था निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: भोपाल से गुजरने वाली इन ट्रेनों को फिर से किया गया बहाल, इस कारण से पहले किया गया था निरस्त
Fri, 05 Jan 2024 01:12 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:12 PM IST
सार
हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी। पहले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। इसके साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों को भी बहाल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते निरस्त की गईं कुछ गाड़ियां बहाल रहेंगी। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉड्लिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य के दौरान भोपाल मंडल से होकर, इस मार्ग से गुजरने वाली निरस्त की गईं कुछ गाड़ियों की सेवा निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की गई है।
निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली
गाड़ी संख्या 12148 हजरत निजामुद्दीन-कोल्हापुर एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को, गाड़ी संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.01.2024 को, गाड़ी संख्या 12263 पुणे-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 एवं 19.01.2024 को तथा गाड़ी संख्या 12494 हजरत निजामुद्दीन-मिरज एक्सप्रेस दिनांक 12.01.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार गंतव्य के लिए चलेगी।
निरस्त की गईं गाड़ियों की बहाली के साथ मार्ग परिवर्तन
गाड़ी संख्या 12147 कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 16.01.2024 को तथा गाड़ी संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस दिनांक 10.01.2024 एवं 11.01.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग वाया आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते होकर गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
सुरेली स्टेशन पर जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का प्रायोगिक हॉल्ट
रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) द्वारा गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का दिनांक 10.01.2024/11.01.2024 से उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के सुरेली स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी की समय-सारणी
गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस सुरेली स्टेशन पर 19.25 बजे पहुंचकर, 19.26 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस सुरेली स्टेशन पर 06.39 बजे पहुंचकर, 06.40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।