{"_id":"60538bf8831f82669813c185","slug":"the-cruelty-with-women-beaten-by-kick-punches-and-lathis-alleged-illegal-relation-with-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बर्बरता : मायके वालों ने की लात-घूंसों व लाठियों से पिटाई, देवर से प्रेम प्रसंग की थी आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से बर्बरता : मायके वालों ने की लात-घूंसों व लाठियों से पिटाई, देवर से प्रेम प्रसंग की थी आशंका
Thu, 18 Mar 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल आलीराजपुर में एक महिला की उसके मायके वालों ने ही लात-घूंसों से सरेआम पिटाई की। घटना के पीछे महिला का उसके देवर से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वह देवर के साथ गुजरात से घर लौट आई थी।
विज्ञापन
यह घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। इसका वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर आजाद नगर थाने के एरण गांव में महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला को लात-घूंसों और लाठियों से पीट रहे हैं। ये लोग उसके मायके वाले बताए गए हैं। महिला का कसूर यह था कि वह पति को बताए बगैर गुजरात से अपने देवर के साथ ससुराल लौट आई थी। देवर के साथ प्रेम प्रसंग की आशंका लेकर उसके मायके वाले भी महिला के ससुराल पहुंचे और उसकी निर्ममतापूर्वक पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पीड़िता का नाम कनु बाई पति संधु है। वह पति व देवर के साथ करीब एक साल पहले मजदूरी करने गुजरात गई थी। करीब 10 दिन पहले कनु बाई अपने पति को बिना बताए देवर के साथ वापस आ गई थी। यह बात मायके वालों को नागवार गुजरी।
तमाशबीन बने रहे गांव वाले
महिला की बुरी तरह पिटाई होने पर भी ग्रामीणों का दिल नहीं पसीजा और कई लोग उसका वीडियो बनाते रहे। तीन-चार लोग महिला को पीटते रहे। पीड़िता कराहती व रोती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
