फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Target of 200 reduced to 150, ministers' own exit poll

Mp election 2023 : भाजपा का मिशन-200 अब 150 में ही सिमटा, मंत्रियों का अपना एग्जिट पोल

Thu, 30 Nov 2023 03:04 PM IST
Bhopal Published by: नितिन तिवारी Updated Thu, 30 Nov 2023 03:04 PM IST
सार

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को आयेगा। उससे पहले ही शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के अपने दावे सामने आए हैं।  उससे तो लगता है कि भाजपा का मिशन-200 अब 150 के अंदर सिमट गया है।  

विज्ञापन
Target of 200 reduced to 150, ministers' own exit poll
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 पार की बातें करने वाली भाजपा के दावे अब 150 के अंदर सिमट गए हैं। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। नतीजे जो भी हो, इस बार मंत्रियों के दावे 150 से कम सीटों पर जीत के आ रहे हैं। मंत्रियों के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा को 150 के आसपास सीटें आ रही हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, लघु उद्योग मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अपने-अपने आकलन बताए हैं। हालांकि, कोई भी क्लीन स्वीप या बड़े फिगर की बात नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन


किस मंत्री ने दी भाजपा कितनी सीटें
नरोत्तम मिश्रा- 125 से 150 सीटें
भूपेंद्र सिंह- 135 सीटें
मोहन यादव- 130 सीटें
ओमप्रकाश सकलेचा- 150 सीटें
विश्वास सारंग- 150 सीटें 

मुख्यमंत्री ने दिया ये नंबर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बात करें तो वे पहले ही प्रदेश में इस बार भाजपा की 135 से 140  सीटें आने की बात कह चुके हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री ने यह दावा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्होंने 160 सभाएं की हैं। लोगों से उन्हें जो फीडबैक आया है, उसके आधार पर वे यह बात कह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता वाली उनकी लाड़ली बहना योजना चुनाव में भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस का दावा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आने वाले परिणाम पर अगर कांग्रेस के दावों की बात करें तो राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 150 सीटों पर जीत का दावा कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इसके उलट सीटों को लेकर कोई दावा नहीं कर रहे। उनका कहना है कि वे कोई आंकड़ा नहीं देते। जनता पर उन्हें पूरा विश्वास है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस को 130 से 140 सीटें मिलने का दावा शुरू से कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed