फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tapti Mega Recharge Project got approval in the cabinet meeting of Mohan Government

MP News: ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी, एमपी और महाराष्ट्र के बीच जल्द होगा एमओयू

Tue, 18 Feb 2025 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 18 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह विश्व की सबसे बड़ी वाटर रिचार्ज परियोजना बताई जाती है। इससे प्रदेश के कई जिलों में जल संकट खत्म होगा। 

विज्ञापन
Tapti Mega Recharge Project got approval in the cabinet meeting of Mohan Government
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बहुप्रतीक्षित ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को मंगलवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। इस परियोजना के तहत 273 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाएगा, जिससे 11.76 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी का रिचार्ज भूमिगत जल में किया जाएगा। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भोपाल आकर इस परियोजना पर जल्द हस्ताक्षर करेंगे। ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना महाराष्ट्र के उत्तरी और मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी, जिससे नागपुर में पेयजल संकट और छिंदवाड़ा में सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज और कान्हा उप-बेसिन परियोजनाओं की कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना मध्य प्रदेश के लंबे समय से चल रहे अंतरराज्यीय जल-बंटवारे विवादों को हल करने का प्रयास है।

विज्ञापन


प्रदेश के छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, खंडवा को मिलेगा फायदा 
इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश के छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और खंडवा जिलों को होगा। यह प्रदेश के 1,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र में जल आपूर्ति करेगी। इस परियोजना से राज्य के जलस्रोतों, कृषि और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर खंडवा जिले के किसानों को इस योजना से बड़ी राहत मिलेगी, जो जल संकट का सामना करते आ रहे हैं। नहर के निर्माण से न केवल क्षेत्रीय जलापूर्ति में वृद्धि होगी, बल्कि यह पर्यावरणीय सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed