फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Swachhta Survey 2024: Survey team monitoring cleanliness on the spot along with feedback, teams monitoring two

Swachhta Survey 2024: सर्वे  टीम फीडबैक के साथ मौके पर देख रही सफाई, एक जोन में दो-दो वार्ड देख रही टीम

Mon, 21 Apr 2025 09:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 21 Apr 2025 09:28 PM IST
सार

Swachhta Survey 2024 :भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर दिल्ली की टीम सर्वे कर रही है। टीम ने तीसरे दिन सर्वे के पैटर्न में बदलाव किए। टीम अब पब्लिक फीडबैक के साथ मौके पर साफ-सफाई का जायजा ले रही है।

विज्ञापन
Swachhta Survey 2024: Survey team monitoring cleanliness on the spot along with feedback, teams monitoring two
भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर दिल्ली की टीम सर्वे कर रही है। टीम ने तीसरे दिन सर्वे के पैटर्न में बदलाव किए। पहले जहां टीम स्थल का निरीक्षण करके निकल जाती है और बाद में नागरिकों से फीडबैक लिया करती थी। वहीं अब पब्लिक फीडबैक के साथ मौके पर साफ-सफाई का जायजा लिया जा रहा है। इसके अलावा सर्वे टीम ने सर्वे का दायरा भी बढ़ाया है। अब सर्वे की टीम एक जोन के कम से कम दो वार्ड की स्वच्छता परख रही है।
विज्ञापन


पब्लिक फीडबैक लेकर साइट पर किया अपलोड 
जानकारी के अनुसार सोमवार को सर्वे की टीम ने नगर निगम के जोन क्रमांक आठ, नौ, 12 और 17 में निरीक्षण किया। जोन नौ के अंतर्गत आने वाले वार्ड 36 व 38 में टीम ने साफ-सफाई के साथ सुलभ शौचालय, उद्यान, नाला और नालियों की जांच की। इस दौरान पब्लिक फीडबैक लेकर साइट पर अपलोड किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, सीधी रहा सबसे गर्म, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे स्वच्छ शहर होने का दावा
दरअसल सर्वे टीम का पूरा फोकस पब्लिक फीडबैक को लेकर है।स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए जीएफसी (गार्बेज फ्री सिटी) की टीमें यूएलबी (अर्बन लोकल बाडी) की साइट खुलते ही आनलाइन लोकेशनों पर पहुंच रही हैं। इस बार भी नगर निगम भोपाल ने देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का दावा किया है। इन्हीं दावों को दिल्ली की टीमें परखने में लगी हुई है। सोमवार को सर्वे टीम ने 25 से अधिक स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। सर्वे के दौरान टीम जीवी पाइंट की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed