फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Supporters of Sonkach's former MLA Rajendra Verma surrounded BJP office, demanding change of ticket

MP Politics: सोनकच्छ के पूर्व MLA राजेंद्र वर्मा के समर्थकों ने BJP कार्यालय घेरा, सोनकर का टिकट बदलने की मांग

Wed, 23 Aug 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 04:44 PM IST
सार

पार्टी ने सोनकच्छ से राजेश सोनकर के नाम की घोषणी की है। इसका क्षेत्र में विरोध होने लगा है। इलाके के पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के समर्थक भोपाल पहुंचे और टिकट बदलने की मांग को लेकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Supporters of Sonkach's former MLA Rajendra Verma surrounded BJP office, demanding change of ticket
राजेंद्र वर्मा के समर्थकों ने नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी रोककर नारे लगाए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के 39 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशियों का अलग-अलग जगह विरोध हो रहा है। सोनकच्छ से भाजपा के उम्मीदवार राजेश सोनकर के विरोध में पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा के समर्थक भोपाल पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी को गेट पर रोक कर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


किसान मोर्चा के पदाधिकारी पोप सिंह का कहना है कि राजेश सोनकर बाहरी हैं। उनको क्षेत्र में कोई जानता तक नहीं है। राजेंद्र वर्मा 15 साल से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। कोरोना में भी उन्होंने लोगों की भरपूर मदद की। उनके पिता फूलचंद वर्मा चार बार से सांसद रहे। राजेंद्र वर्मा दो बार से विधायक रहे हैं। हम भाजपा के दीपक के चिन्ह के समय से कार्यकर्ता हैं। यदि पार्टी अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो हम  क्षेत्र के पदाधिकारियों और जनता के साथ मिलकर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पार्टी ने सोनकच्छ से राजेश सोनकर के नाम की घोषणी की है। सोनकर इंदौर जिले के सांवेर के रहने वाले हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट के भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश सोमवार सोनकर को सोनकच्छ में टिकट दी गई है। इसी बात का विरोध हो रहा है। राजेंद्र वर्मा समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव अभियान समिति के संचालक नरेंद्र सिंह तोमर की गाड़ी को गेट पर रोक कर नारेबाजी की। अपुष्ट खबरों से पता चला है कि भोपाल स्थित प्रदेश भाजप कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा के साथ गुस्साए कार्यकर्ताओं ने झूमाझटकी भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed