फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Strict measures for Durga Visarjan and Ravan Dahan: Security plan in place for 7,000 idols; Ravan Dahan prohib

दुर्गा विसर्जन-रावण दहन पर सख्ती: सात हजार प्रतिमाओं के लिए सुरक्षा प्लान, संकरी गलियों में रावण दहन पर रोक

Mon, 19 Oct 2026 03:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 19 Oct 2026 03:51 PM IST
सार

भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरे को लेकर नगर निगम ने सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। सात हजार से ज्यादा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घाटों पर गोताखोर, बैरिकेडिंग और बचाव उपकरण तैनात रहेंगे। संकरी गलियों में रावण दहन नहीं होगा। 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, जबकि 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन और करीब 18 प्रमुख मैदानों में रावण दहन के कारण कई मार्गों पर यातायात बदलेगा।

विज्ञापन
Strict measures for Durga Visarjan and Ravan Dahan: Security plan in place for 7,000 idols; Ravan Dahan prohib
दशहरे के लिए पुतले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरे के आयोजनों को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहली बार नगर निगम ने दुर्गा विसर्जन और रावण दहन को लेकर विशेष गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत घाटों पर सुरक्षा इंतजामों के साथ रावण दहन स्थलों पर भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संकरी गलियों में रावण दहन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाटों पर गोताखोर, क्रेन, जेसीबी और लाइफ जैकेट जैसी व्यवस्थाएं रहेंगी। दशहरे के दिन 20 अक्टूबर को शहर में करीब 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन निकलेंगे और प्रमुख मैदानों में रावण दहन होगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने दोपहर दो बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। पुराने शहर समेत कई इलाकों में जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


न्यू मार्केट अग्निकांड के बाद सुरक्षा पर जोर
आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आठ अक्टूबर को न्यू मार्केट में छोले-भटूरे की दुकान में लगी आग ने आसपास की कई दुकानों को भी चपेट में ले लिया था। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी। इसके बाद नगर निगम ने दुर्गा उत्सव समितियों और रावण दहन आयोजकों के लिए सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं। गाइडलाइन के तहत आयोजकों को आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आग से बचाव के इंतजाम रखने और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है। संकरी गलियों में रावण दहन पर रोक का उद्देश्य भी भीड़ और आग से जुड़े जोखिमों को कम करना है।
विज्ञापन


7 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
राजधानी में सात हजार से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन तीन दिन तक चलेगा। इसके लिए खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज, मालीखेड़ी, सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईटखेड़ी और नरोन्हा सांकल सहित प्रमुख घाटों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन के अनुसार, करीब पांच हजार अधिकारी-कर्मचारी सुरक्षा, सफाई और विसर्जन की व्यवस्थाएं संभालेंगे। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ क्रेन, जेसीबी और लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराई गई हैं। विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने और किसी संभावित हादसे से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की नो-एंट्री
दशहरे पर रावण दहन और पथ संचलन के चलते यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर दोपहर दो बजे से रोक लगाने की व्यवस्था की है। खजूरी बायपास-मुबारकपुर चौराहा, नया बायपास-लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास, पटेलनगर, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, सुभाष नगर फाटक, जिन्सी चौराहा, हबीबगंज नाका, सूरज नगर और मिसरोद के 11 मील क्षेत्र से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे आयोजन स्थलों के आसपास भीड़ और डायवर्जन को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

छोला मैदान जाने वालों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान
छोला दशहरा मैदान में रावण दहन देखने जाने वाले लोगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। भानपुर चौराहे से मैदान की ओर केवल उन्हीं हल्के वाहनों को जाने दिया जाएगा, जिन्हें रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होना है। नादरा बस स्टैंड या डीआईजी बंगला की ओर जाने वाले अन्य वाहन बेस्टप्राइज तिराहा, कृषि उपज मंडी, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा अथवा गणेश मंदिर-छोला अंडरब्रिज मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। शाम छह बजे से बसों को नादरा या पुतलीघर बस स्टैंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

राम विजय रथयात्रा के दौरान भी बदलेगा रास्ता
दशहरे पर श्रीराम विजय रथयात्रा मारवाड़ी रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर से शुरू होगी। यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने के दौरान भोपाल टॉकीज चौराहा और अल्पना तिराहे से नादरा की ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रथयात्रा जिस मार्ग से गुजरेगी, वहां की स्थिति के अनुसार यातायात में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा अशोका गार्डन, छोला क्षेत्र, शाहजहांनाबाद, कोतवाली, तलैया, बुधवारा और मंगलवारा सहित पुराने शहर के इलाकों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पथ संचलन के कारण यातायात डायवर्ट रहेगा।


यह भी पढ़ें-दशहरे पर बारिश बिगाड़ सकती है जश्न का रंग: इंदौर-उज्जैन में आंधी का भी अलर्ट,15 जिलों में आज बरसेंगे बादल


18 प्रमुख स्थानों पर होगा रावण दहन
राजधानी में कोलार, जंबूरी मैदान, कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड, बैरागढ़, गांधी नगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, बिट्टन मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर और शाहपुरा सहित करीब 18 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन के आयोजन होंगे। इन मैदानों तक पहुंचने वाले रास्तों पर भीड़ के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, आयोजन स्थलों पर निर्धारित प्रवेश मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों के अनुसार आवाजाही करें। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लेकर रावण दहन और पथ संचलन तक, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक धार्मिक आयोजनों के साथ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed