फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   state government fixed corona virus treatment fees new rates will be applicable from june 10

मध्यप्रदेश: निजी अस्पतालों पर सरकार सख्त, कोरोना के इलाज की कीमत तय की, 10 जून से लागू होंगी नई दरें

Mon, 31 May 2021 01:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 May 2021 01:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में निजी अस्पतालों में चल रहे कोरोना के इलाज की कीमत को एक बार दोबारा निर्धारित किया गया है। निजी अस्पतालों की ओर से की जा रही मनमानी के चलते राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
state government fixed corona virus treatment fees new rates will be applicable from june 10
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए एक बार मनमानी फीस वसूली जा रही है। ऐसे में सरकार ने निजी अस्पताल में भी कोरोना के इलाज की फीस तय करने का फैसला किया है। सरकार ने कोरोना के इलाज की नई और एक तय कीमत जारी कर दी हैं, जिसके मुताबिक आइसोलेशन की फीस प्रतिदिन पांच हजार रुपये से ज्यादा नहीं ली जा सकेगी।

विज्ञापन


इसके अलावा आईसीयू में वेंटिलेटर के साथ इलाज की कीमत 17000 रुपये तय की गई है। ये नई दरें 10 जून से लागू होंगी। हालांकि जिन मरीजों का इलाज चल रहा है, उन्हें पहले से तय कीमत पर ही अपना इलाज कराना होगा। इसके अलावा अगर किसी नर्सिंग होम या आइसोलेशन केंद्र में कोविड-19 के इलाज की दरें पुनर्निर्धारित दरों से कम है तो नई दरें वहां लागू नहीं होंगी।
विज्ञापन


वहीं अगर किसी नर्सिंग होम या आइसोलेशन केंद्र में कोरोना इलाज की दरें पुनर्निर्धारित दरों से ज्यादा हैं तो वहां 10 जून से आने वाले मरीजों का नई दरों के मुताबिक कोरोना का इलाज होगा। इसके अलावा सभी नर्सिंग होम और चिकित्सा संस्थानों को अपने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर फीस को स्पष्ट तौर पर दर्शाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इलाज के खर्च में जांचों को भी शामिल नहीं किया गया है, ये तय कीमत के अलावा होंगी। पिछले साल भी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने 29 फरवरी 2020 को नर्सिंग होम या आइसोलेशन केंद्र में चल रहे कोरोना के इलाज की कीमत को निर्धारित किया था और उस समय कीमतों में 40 फीसदी का इजाफा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed