{"_id":"6594082ad7c255ed600b3f45","slug":"sports-news-narendra-singh-tomar-says-india-will-become-best-by-bringing-sports-discipline-in-every-field-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News: खेल का अनुशासन हर क्षेत्र में लाने से श्रेष्ठ बनेगा भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: खेल का अनुशासन हर क्षेत्र में लाने से श्रेष्ठ बनेगा भारत, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले
Tue, 02 Jan 2024 06:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:27 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्व विद्यालयीन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, खेल का अनुशासन हर क्षेत्र में लाने से भारत श्रेष्ठ बनेगा।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से मिलते हुए नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को राजधानी भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर आयाेजित पश्चिम क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में तोमर ने कहा कि खेल में अनुशासन का बहुत महत्व है। यही अनुशासन यदि हर क्षेत्र में हो तो हमारा भारत बहुत जल्दी श्रेष्ठ भारत बन सकता है।
विज्ञापन
तोमर ने कहा कि वैसे तो व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बड़ा महत्व है। लेकिन शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी महत्व है। मुझे प्रसन्नता है कि रवींद्रनाथ टैगाेर विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ ही खेल, संस्कृति, तकनीकी, काैशल विकास के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। खेल सामान्य ताैर पर शारीरिक व्यायाम तक ही सीमित नहीं है, यह अनुशासन एवं जीवन जीने की कला के लिए भी जरूरी है। यदि किसी प्रतियोगिता में खिलाड़ी अनुशासन का प्रदर्शन न करें तो वह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सकती है। खेल के मैदान में प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने के लिए जब हम मैदान में हैं तो हमारी प्रमुख भूमिका अनुशासन की है। यही अनुशासन खिलाड़ी को सफलता दिलाता है और उसे गाैरव की अनुभूति भी कराता है।
विज्ञापन
ताेमर ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश की सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। पिछले दिनों में खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। बेहतर खेल सुविधाओं, सरकार की नीतियों एवं खिलाड़ियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण आलंपिक से लेकर सभी मंचों पर भारत का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्काेप ग्लोबस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी, संचालक खेल एवं युवक कल्याण विभाग रवि गुप्ता, पूर्व आलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति रजनीकांत, आलंपियन एवं हॉकी के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित विवेक सागर प्रसाद एवं अन्य गणमान्य नागरिक, देशभर से आाई हॉकी टीमों के खिलाड़ी, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
